आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Jun 11, 2022 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 11 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक, सहृदय और सरल दिल के होते हैं। इनकी अत्यधिक भावुकता इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। जिसका दूसरे लोग आज के समय में दुरुपयोग करते हैं तथा अपना फायदा निकालने की सोचते हैं। मूलांक 2 वालों को दूसरों की छोटी-छोटी बातें भी आहत कर जाती हैं। इन्हें दूसरों के दुख से भी परेशानी होती है। मूलांक 2 वाले जातक दूसरे लोगों के साथ बहुत जल्दी दिल का रिश्ता जोड़ लेते हैं तथा उनके हित के बारे में सोचते हैं। मूलांक 2 वालों का शारीरिक बल चाहे इतना अच्छा न हो परंतु जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो इनका मानसिक संतुलन उच्च कोटि का होता है, जो कि इनकी असली ताकत होती है। इनकी कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। इन्हें रचनात्मक क्षेत्र में ज्यादा सफल पाया गया है। इनके तन से ज्यादा इनका मन सक्रिय होता है। ये लोग अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की एकाग्र शक्ति काफी मजबूत होती है। इनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। मूलांक 2 वालों का वैवाहिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहता है। ये लोग अपनी भावुकता के कारण सही समय पर उचित फैसला नहीं ले पाते जो कि इनकी परेशानी का मुख्य कारण बनता है।

आज जिन जातको का जन्मदिन है यह वर्ष व्यापार और कारोबार के नजरिए से अच्छा रहेगा। बहुत से बदलावों का सामना करना होगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जून के महीने में क्रोध में आकर किसी को कोई ऐसी बात न कहें जिसका बाद में आपको नुकसान उठाना पड़े। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। अगस्त के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नकदी धन निवेश होगा। दिसंबर के महीने में खर्चें अधिक होने की वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। मानसिक चिंताएं आपको घेर सकती हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में मां और पत्नी के मध्य कुछ अनबन हो सकती है। फरवरी के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। किसी को पैसा उधार न दें। मार्च के महीने में आपकी कठोर वाणी के कारण जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। अप्रैल के महीने में मांगलिक कार्य के आयोजन में भागीदार बन सकते हैं। मई के महीने में आप पहले से अधिक ऊर्जावान और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। किसी नए काम की शुरुआत कम निवेश में की जा सकती है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। तांबे के पात्र में जल पियें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। काले सफेद तिल जल प्रवाह करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। एक नारियल जल प्रवाह करें। केसर का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising