आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 09, 2022 - 09:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 9 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले लोग क्रोधी स्वभाव के होते हैं। इन्हें हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु इनका क्रोध ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकता। ये लोग बातों को भुलाकर पुनः पहले जैसा बर्ताव करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग शारीरिक दृष्टि से भी बहुत मजबूत होते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन सुडौल होता है। इन लोगों के स्वभाव में भी रौब एवं मजबूती देखने को मिलती है। ये लोग कभी किसी से दबकर नहीं रहते। चाहे स्कूल कॉलेज या कार्यक्षेत्र कोई भी स्थान हो ये लोग अपना रौब और रुतबा बनाकर रखते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से नहीं घबराते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा जोखिम भरे कामों को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा हर नई चीज़ को सीखने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में नए नए विषयों को सीखने की जिज्ञासा होती है। ये लोग मन के साफ़ होते हैं। बातों को घूमा फिरा कर करना इन्हें नहीं आता। इनके मन में जो कुछ होता है दूसरों के सामने स्पष्ट रूप से रख देते हैं। इनमें छलावा या कपट नहीं होता।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए तरक्की के मार्ग लेकर आया है। कारोबार और नौकरी में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अहंकार की भावना को अपने अंदर स्थान न दें। जून के महीने का समय सोच-विचार करके अपने अधूरे काम समय से पूरा करने के लिए उत्तम रहेगा। जुलाई के महीने का समय आपके लिए अनुकूल है। किसी नए काम की शुरुआत करेंगे। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। अगस्त के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा और एकाग्र शक्ति मजबूत होगी। सितंबर के महीने में आपके काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे। नौकरी चाहने वाले लोगों को इंटरव्यू के लिए फोन आ सकता है। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में या बेकार के लालच में आकर कोई गलत काम न करें। नवम्बर और दिसंबर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में लोग आपको धोखा देने की कोशिश करेंगे। आप के विश्वास का गलत फायदा उठाएंगे। कोई भी काम सतर्कता के साथ करें। अकस्मात हुई घटनाएं आप को संभालने का समय नहीं देंगी। फरवरी के महीने में व्यापार में निवेश सोच-समझ कर करें। मार्च के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। अप्रैल के महीने में मानसिक चिंताओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। मई के महीने में कुछ निराशाओं के कारण आलस्य आपको घेर सकता है।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए तांबे के पात्र में जल पीयें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ का सेवन करें। केसर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising