आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jun 08, 2022 - 08:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातकों का जीवन थोड़ा संघर्षपूर्ण रहता है। इन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। मूलांक 8 वाले जातक स्वभाव के थोड़े रूखे होते हैं परंतु मन बहुत साफ होता है। ये लोग कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। मूलांक 8 वाले जातक ईमानदार होते हैं। मूलांक 8 वाले लोग सोच से परिपक्व होते हैं। जीवन में आए हुए उतार-चढ़ाव को देखकर इन लोगों को जिंदगी में अहम फैसले लेने की समझ अच्छी होती है। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। इनका स्वभाव गंभीर होता है। इन्हें ज्यादा बातचीत करना अच्छा नहीं आता। इनके जीवन से नीरसता छलकती है। मूलांक 8 वाले जातकों को परिवर्तन कम पसंद आता है। ये लोग एक ही स्थान पर टिक कर काम करना पसंद करते हैं। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं, परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है काफी गहरी होती है। ये लोग धैर्यवान एवं दृढ़ संकल्प शक्ति वाले होते हैं। हर बाधा और मुश्किल को पार कर अंत में सफलता हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन में बहुत से काम विलम्ब से होते हैं। जिसके कारण इन्हें हताश नहीं होना चाहिए।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष नकदी धन का निवेश सोच-समझ कर करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जून के महीने का समय प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए अच्छा है। हालांकि कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। जुलाई के महीने में आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे परन्तु अपनी ऊर्जा को पूर्ण बुद्धि और विवेक से सही दिशा में लगाने की कोशिश करें। बेकार के लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। अगस्त के महीने में जीवन साथी के साथ कहासुनी हो सकती है। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। व्यापार में कोई बड़ा निवेश अभी न करें। अक्टूबर के महीने का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। नवम्बर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। मेहनत के अनुसार परिणाम कम ही मिलेंगे। दिसम्बर के महीने में खर्चे अधिक होंगे। भौतिक सुख-साधनों पर व्यर्थ का व्यय न करें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। फरवरी के महीने में कोई भी अनैतिक काम न करें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising