आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jun 03, 2022 - 09:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान, बुद्धिमान व प्रतिभाशाली होते हैं। इन लोगों में किसी भी कार्य को जल्दी सीखने व समझने की क्षमता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन में चाहे जिस भी क्षेत्र में कार्यरत हों, अपने कार्य में निपुण होते हैं। इन लोगों का व्यावहारिक ज्ञान व समझ बहुत उत्तम होता है। इन लोगों ने किताबी पढ़ाई से ज्यादा परिस्थितियों से सीखा अथवा समझा होता है। इन लोगों में उम्र के हिसाब से तजुर्बा अधिक होता है इसलिए मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे सलाहकार के रूप में देखा जाता है। मूलांक 3 वाले जातक सात्विक, धार्मिक एवं परंपरावादी होते हैं। ये लोग अपने बुजुर्गों एवं गुरुजनों का सम्मान करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक ईमानदार होते हैं तथा हमेशा सत्य व न्याय के साथ खड़े रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही महत्वकांक्षी होते हैं। इनके जीवन के लक्ष्य काफी ऊंचे होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं। मूलांक 3 वाले न तो किसी के कार्य में हस्तक्षेप करते हैं और न ही इन्हें अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद आता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष उन पर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। दाम्पत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जून के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सभी काम कम प्रयास से सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करें। जुलाई का महीना सावधानी से बिताएं। किसी के बहकावे में आने से बचें। यदि संयम और सूझबूझ के साथ काम लेते हैं तो सफलताओं को हासिल कर पाएंगे। अगस्त और सितंबर के महीने में दोस्तों के साथ समय मौज-मस्ती में बीतेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। अक्टूबर के महीने में आपका मन ज्योतिष विद्या को सीखने की ओर आकर्षित हो सकता है। नवम्बर के महीने में आलस के कारण काम देरी से होंगे। दिसंबर के महीने में अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का प्रयास करें, अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते हैं। पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अपने साथी के साथ अपनी बातें साझा करेंगे जिससे आपको उनसे उचित सलाह मिलेगी। फरवरी के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। गलत संगति से दूर रहें। मार्च के महीने में सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। अप्रैल के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा है। मई के महीने में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।



उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सोने को न तो गिरवी रखें और न ही बेचें। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। सूर्य को जल दें। केसर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising