आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jun 02, 2022 - 08:38 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 2 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। ये लोग मुख्यतः फैसले अपनी भावनाओं के आधार पर लेते हैं। जिसके कारण इन्हें बहुत बार नुकसान का सामना करना पड़ता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत अच्छी होती है। इन लोगों को कई बार एक अच्छे कवि के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले लोग शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों का पढ़ाई में मन लगता है एवं इनकी एकाग्रता शक्ति भी मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी अथवा कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग दूसरों के साथ प्यार प्रेम से रहते हैं। ये लोग कभी दूसरों का बुरा नहीं सोचते। यदि कोई इनके साथ बुरा करे तो बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। घर-परिवार में इनका अपनी मां के साथ एक विशेष संबंध होता है। इनका मन कभी स्थायी नहीं रहता। इनके मन मस्तिष्क में हर समय कोई न कोई विचार चलता रहता है। मूलांक 2 वाले जातक एक समय पर एक से ज्यादा काम करने के लिए तत्पर रहते हैं और बहुत बार इस आदत के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष कुछ परिवर्तन लेकर आया है। यह परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव है। इस वर्ष आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। खर्चे अधिक बने रहेंगे। जून के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। व्यापार में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर और सलाह लेकर करें। जुलाई के महीने में आपके काम सफल रूप से पूरे होंगे। आप अपने काम और निजी जीवन के मध्य संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। अगस्त के महीने का समय सावधानी से बिताएं। लोग आपके भोलेपन का फायदा उठाकर आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सितंबर के महीने में लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी कलाओं को आकार दे पाएंगे। अक्टूबर के महीने का समय घर-परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा बीतेगा। नकदी धन की कमी हो सकती है। नवम्बर के महीने में आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। यात्राओं के योग बनते हैं। जो कि लाभकारी रहेंगे। दिसंबर के महीने में गलत संगत से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपका प्रदर्शन कुछ कम हो सकता है। फरवरी के महीने में संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मार्च के महीने में कोर्ट- कचहरी के मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। अप्रैल के महीने में मांगलिक कार्यों के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और संयम से काम लें। मई के महीने में आप जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। पिता का साथ प्राप्त होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए तांबे के पात्र में जल पियें। यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें। जल का अपव्यय न करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। घर में कोई खराब वाद्य यंत्र न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising