आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jun 01, 2022 - 08:37 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 1 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी स्वाभिमानी अथवा महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में बहुत मान-सम्मान अथवा नाम कमाते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में एक अच्छे नेता अथवा नेतृत्व के गुण होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अच्छी निर्णायक शक्ति के धनी होते हैं। ये लोग परिस्थिति के हर पहलू को अच्छी तरह से देख-परख कर अपनी सूझबूझ के हिसाब से सही निर्णय लेने में माहिर होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही शक्तिशाली व प्रभावी व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्साहित रहते हैं। मूलांक 1 वालों को चाहिए हमेशा अपने बड़ों अथवा गुरुजनों की सलाह व उनके मार्गदर्शन में कार्य करें जो कि इनकी सफलताओं की प्रतिशतता को बढ़ा देता है। इन लोगों को अपनी पहुंच का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। ये लोग अपने कार्य को अपने अनुसार करना ही अच्छा समझते हैं। जिसके कारण बहुत बार लोग इन्हें हठी एवं अहंकारी समझ लेते हैं। बहुत बार इनका स्वाभिमान अभिमान का रूप ले लेता है जो इनके लिए हर प्रकार से नुकसानदेह है। ये लोग अपने बहन-भाइयों के साथ काफी प्यार प्रेम से रहते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने परिवार में एक अहम भूमिका निभाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बेकार के लालच और वहम में पड़ने की कोशिश न करें। जून के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि कोई भी छोटा बड़ा निवेश समझ कर करें। जुलाई के महीने में धन आगमन के नजरिए से समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगस्त के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना लाभदायक रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज को आगे बढ़ाने के बारे में विचार कर सकते हैं। सितंबर के महीने का समय सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक काम न करें, मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर और नवम्बर के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं।  दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। हालांकि भविष्य के बारे में सोच कर मन चिंतित हो सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में सोशल मीडिया से जुड़े हुए लोग लाभ प्राप्त करेंगे। सेहत का ख्याल रखें। कोई भी काम करने के लिए शॉर्टकट न अपनाएं। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में आप अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा करके बेहतर महसूस करेंगे। अप्रैल के महीने में काम ज्यादा बना रहेगा, जिसके कारण निजी जीवन नजरअंदाज हो सकता है। मई के महीने में आप दृढ़ संकल्प के साथ अपने कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बेकार के क्रोध से दूर रहें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सरस्वती मां की आराधना करें। परनिंदा से परहेज करें। संतान पक्ष को अपशब्द न कहें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। कोई भी जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। पीले रंग का धागा गले में पहनें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising