आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, May 31, 2022 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 31 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग हर बात को एक अलग दिशा में सोचते हैं। इन लोगों का नज़रिया एवं सोच जनसामान्य से बहुत अलग होती है। मूलांक 4 वाले जातक नई-नई खोज और रिसर्च करने में रूचि रखते हैं। मूलांक 4 वालों में प्रायः व्यवहारिक ज्ञान सहज रूप से देखने को मिलता है। मूलांक 4 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। इनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहता है। इन लोगों के जीवन में अक्सर घटनाएं अकस्मात होती हैं, चाहे सकारात्मक हों या नकारात्मक। मूलांक 4 वाले जातकों की सोच स्वतंत्र होती है। इनके विचारों में काफी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग सपनों की दुनिया में खोए रहते हैं। इनकी सोच यथार्थ से परे एक अलग ही स्तर पर आकार ले रही होती है। हालांकि इन लोगों को संभावनाओं के सच होने और यथार्थ के मध्य संतुलन बना कर चलना चाहिए। जिसकी अधिकतर इन लोगों में कमी देखने को मिलती है। मूलांक 4 वाले जातक अधिकतर कम परिश्रम में अधिक फल की इच्छा रखते हैं। इन्हें पुरानी विचारधारा बिल्कुल पसंद नहीं आती। ये लोग लगातार पुरानी सोच में बदलाव लाने का प्रयास करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी मान्यताओं को नहीं मानते। ये लोग गैर परम्परावादी होते हैं। लोग इन्हें कई बार क्रांतिकारी तक की संज्ञा दे देते हैं। हालांकि इन बातों का इनके रवैये पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए दांपत्य जीवन के सुखों के नजरिए से अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने के शेष दिन आप भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। मानसिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। जून के महीने का समय शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कामकाज में भी तरक्की के योग बनते हैं। जुलाई का महीना आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। आप अपनी कार्यशैली में नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपने सभी कामों को उत्तम तरीके से पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। अगस्त और सितंबर के महीने में युवा वर्ग को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। समय आपके लिए शुभ है, अधिकतम सदुपयोग करने का प्रयास करें। अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में कामकाज की भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। हालांकि आलस्य के कारण आपके काम देरी से होंगे। दिसंबर के महीने में परिणाम आपके व्यापार पर निर्भर करते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। समय के अनुसार अपने काम पूरा करने की कोशिश करें। किसी के साथ लड़ाई में न उलझें, अन्यथा परिस्थितियां आपके ही विपरीत हो सकती हैं। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में रुके हुए सरकारी कामों को पूरा किया जा सकता है। मार्च के महीने में पुलिस के मामले से दूरी बनाकर रखें। अप्रैल के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बनती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। शनि चालीसा का पाठ करें। गाय का घी मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising