आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, May 18, 2022 - 08:32 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। यह लोग किसी भी काम के जोखिम को उठाने से नहीं डरते। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इनकी आवाज भी इनके शारीरिक गठन से मिलती हुई काफी जोरदार होती है। मूलांक 9 वाले जातक अपने भाई- बहनों के साथ अधिक स्नेह रखते हैं। इन लोगों की मित्रता भी गहरी होती है। यह लोग दोस्ती को पूरे दिल से निभाते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। ये लोग बातों को भूलकर आगे बढ़ना पसंद करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनमें दूसरों के प्रति दया भावना होती है। इन लोगों को समाज सेवा के कार्य में भी रुचि लेते हुए देखा गया है। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा अपनी अच्छाई और बढ़ाई सुनना चाहते हैं। जो इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह साबित होती है क्योंकि लोग इनकी इस आदत का फायदा उठाकर इनसे अपने काम निकलवाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन्हें एक साथ एक से ज्यादा विषय में रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आप भावनात्मक नजरिए से चीजों को ज्यादा देखने की कोशिश करेंगे। मन और मस्तिष्क के मध्य क्या करें और क्या न करें की असमंजस में ज्यादा रहेंगे। मई के महीने में कामकाज की भागदौड़ के कारण परिवार से दूरी बन सकती है। समय नियोजन करके चलना ही उत्तम रहेगा। जून के महीने में आलस्य के कारण आपको बहुत से कामों में देरी का सामना करना पड़ेगा और फिर बाद में जल्दबाजी में किए गए काम नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। जुलाई के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बनते हैं तो अच्छा है। छोटे भाई-बहनों के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। अगस्त के महीने में पिता का साथ प्राप्त होगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अच्छा है। सितंबर के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। अक्टूबर के महीने में किसी नकारात्मक परिस्थिति को अपने ऊपर हावी न होने दें। ये वर्ष इच्छा शक्ति के साथ काम करें, सफलता मिलने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में कोई भी बड़ा निर्णय या नया काम न करें। पुलिस के मामलों से दूर रहें, दिसंबर के महीने में मांगलिक कार्यों के आयोजन में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। नौकरी चाहने वाले जातकों की तलाश पूरी हो सकती है। फरवरी के महीने में व्यर्थ के लांछन लगने की संभावना बनती है, हर कदम सोच-समझ कर रखें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए एक नारियल जल प्रवाह करें। लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising