आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, May 16, 2022 - 09:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 16 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये अपनी बातें जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं करते। ये लोग रहस्यमयी होते हैं। इन लोगों के बारे में सही जानकारी का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक किसी भी बात को जल्दी से भूलते नहीं हैं। इन्हें बातों की गहराई तक जाने की आदत होती है और सादे स्वभाव में भी ये लोग हर बात की गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं या फिर यूं कहें कि बाल की खाल उतारने पर लगे रहते हैं, जिसके कारण व्यर्थ की मानसिक परेशानियों को बना कर रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक घूमने-फिरने और यात्राओं के शौकीन होते हैं। इन लोगों को अलग-अलग जगह की यात्राएं करना अच्छा लगता है और इन्हें अपने कार्यकाल में भी बहुत से स्थानांतरणों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातकों के मन और विचारों में भी अस्थिरता होती है। ये लोग कभी एक तो कभी दूसरी बात पर विचार करते ही रहते हैं। सही और गलत, क्या करें और क्या न करें जैसी स्थितियों को लेकर इन लोगों के अंदर एक द्वंद चलता रहता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष अपने सभी अधूरे काम पूरा करने के लिए अहम रहेगा। दोस्तों के साथ कहासुनी होने की संभावना बनती है। घर-परिवार में भाई-बहनों के साथ मनमुटाव को नजरअंदाज करें। मई के महीने में व्यापार में कोई भी अहम निर्णय लेते हुए सावधानी बरतें। मार्केटिंग और मीडिया में ज्यादा निवेश न करें। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। खर्चे अधिक होंगे। अगस्त के महीने में मानसिक तौर पर अशांत महसूस करेंगे। विदेश यात्रा की संभावना बनती है। सितंबर के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। समाज सेवा के कार्यों में भागीदार बनना अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है परंतु ज्यादा निवेश न करें। नवम्बर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। विद्यार्थी पूरे मन से पढ़ाई करेंगे। मूलांक 7 वाले लोगों का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। वर्ष 2023 के जनवरी का महीना नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए शुभ है। फरवरी और मार्च के महीने में नकदी धन की स्थिति मजबूत होगी। आपके सभी काम सफल होंगे। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए अच्छा है परंतु सोच-समझ कर लिए गए फैसले से ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें। सूर्य को जल दें। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising