आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
Thursday, May 12, 2022 - 08:40 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले के जातक सात्विक एवं धार्मिक स्वभाव के होते हैं। ये लोग जल्दी से किसी के आगे नहीं झुकते और न ही किसी का एहसान लेते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करते और न ही दूसरों के कार्य में कोई दखलअंदाजी करते हैं। हालांकि पूछे जाने पर मूलांक 3 वाले जातक सामने वाले को अच्छी सलाह व मार्गदर्शन देते हैं। काम को पूर्ण रूप से करने की कोशिश करते हैं। इन्हें अपने काम में किसी भी प्रकार की कोई कमी या त्रुटि बिल्कुल पसंद नहीं आती। इनकी इस आदत के कारण इनके काम कई बार बहुत विलंब से होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी कार्य क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन्हें अपने विषय की अच्छी जानकारी होती है। मूलांक 3 वाले जातक किसी कार्य को ठान लेते हैं तो उसे जरूर करते हैं। इन लोगों की इच्छाशक्ति दृढ़ होती है। मूलांक 3 वाले जातक बहुत बुद्धिमान अथवा ज्ञानवान होते हैं। ये लोग अपने जीवन में शिक्षा से ज्यादा अनुभवों से सीखते हैं। इनके अनुभव प्रायः इनकी उम्र से अधिक होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ परिवर्तन लेकर आया है। यह परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव हैं। हालांकि विद्यार्थियों और व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। मई के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। जून के महीने का समय थोड़ा संभल कर बिताने का है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जुलाई के महीने में कारोबार और कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वे अपनी पढ़ाई को लेकर आगे की योजना बना सकते हैं। अगस्त के महीने में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। सितंबर के महीने का समय सेल्स और मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। बड़ों की सलाह से काम करें लाभ मिलेगा। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी परंतु कामकाज का दबाव भी उतना ही बना रहेगा। आप अपनी सूझबूझ से दोनों के मध्य सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहेंगे। नवंबर के महीने का समय यात्राएं करते हुए बीतेगा। दिसंबर के महीने में खर्चे अधिक बने रहेंगे। आलस के कारण काम देरी से होंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ समय है। फरवरी के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। मार्च के महीने में अपनी मेहनत करने से न चूकें, उचित परिणाम मिलेंगे। अप्रैल के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी ऊर्जा और क्षमता को अपने अधूरे कामों को पूरा करने में लगाएं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। दुर्गा मां की प्रतिमा पर पीले रंग के फूलों की माला चढ़ाएं। सूर्य को जल दें। गुड़ का दान न करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई खराब घड़ी घर में न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com