आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, May 10, 2022 - 08:19 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 10 मई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत स्वाभिमानी होते हैं। ये लोग स्वतंत्र विचारों के धनी होते हैं। इन लोगों में स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने की क्षमता होती है। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही दृढ़ निश्चयी अथवा मजबूत इच्छाशक्ति वाले होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक औरों से सलाह अवश्य लेते हैं परंतु अपने कार्य को अपने अनुसार करना ही अच्छा समझते हैं। जिसके कारण बहुत बार लोग इन्हें हठी एवं अहंकारी समझ लेते हैं। ये लोग संघर्ष करने से नहीं घबराते और न ही कभी हार मानते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करते हैं व उन्हें प्राप्त कर जीवन में मान-सम्मान व ख्याति प्राप्त करते हैं। इनकी शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है। ये अपने जीवन में सरकार व सरकारी कामों से भी लाभ प्राप्त करते हैं। ये लोग अपने बहन-भाइयों के साथ काफी प्यार-प्रेम से रहते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने परिवार में एक अहम भूमिका निभाते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खोलेगा। नौकरी और व्यापार में वृद्धि के योग बनते हैं। मई के महीने में आलस्य त्याग कर अपनी पूरी मेहनत करें। जून के महीने में प्रतियोगिताओं में सफल होने के योग बनते हैं। किसी दोस्त की मदद प्राप्त होगी। जुलाई के महीने में नया काम शुरू किया जा सकता है। दोस्तों की मदद और सलाह फायदेमंद रहेगी। अगस्त के महीने में विद्यार्थियों की एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होगी। नकदी धन की स्थिति मजबूत होगी। सितंबर के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। नवम्बर के महीने का समय कारोबार को आगे बढ़ाने का है। कोई भी बदलाव थोड़ा सोच-समझ कर करें। दिसंबर के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों और कामकाज के मध्य संतुलन बनाने में सक्षम रहेंगे। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। हालांकि मन थोड़ा अशांत महसूस करेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य को जल दें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। सोने को न ही गिरवी रखें और न ही बेचें। दोस्तों और भाई-बहनों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising