आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Apr 28, 2022 - 08:36 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जैनें धर्म का साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक स्वाभिमानी और निडर होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान और नाम प्राप्त होता है। मूलांक 1 वाले जातक जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी ये लोग अच्छा काम करते हैं। मूलांक 1 वाले जातकों में उत्तम नेतृत्व क्षमता होती है। ये लोग दूसरों में कार्य करने की चेतना पैदा कर सकते हैं। इन लोगों को सफल प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों को हर जगह रख-रखाव और प्रबंधन का कार्य स्वतः प्राप्त हो जाता है। ये लोग हर जगह काफी रौब से रहना पसंद करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक किसी भी नए कार्य की शुरुआत करते हुए डरते नहीं हैं। इन लोगों को जोखिम भरे काम करना अच्छा लगता है। परंतु कई बार अभिमान की भावना के चलते नुकसान भी उठाना पड़ता है। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा प्रायः अच्छी रहती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमेगा। कामकाज थोड़ा ज्यादा लगा रहेगा। आप दिमाग की जगह दिल से ज्यादा फैसले लेने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने के शेष दिन अपने रिश्तो को संभालने की उधेड़बुन में बीतेंगे। मई के महीने में सरकारी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। जून के महीने में कार्यक्षेत्र पर किसी कर्मचारी के साथ बहस हो सकती है। आपके स्वभाव में रूखापन बढ़ेगा, जिसका असर आपके प्रेम संबंधों पर देखने को मिलेगा। जुलाई के महीने का समय अपने पुराने काम पूरा करने के लिए अच्छा है। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तथा समय नियोजन के साथ अपने काम पुरे करें। अगस्त के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। किसी की कहीसुनी बातों में आकर कोई गलत फैसला न लें। सितंबर के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। आप कोई महत्वपूर्ण कागज कहीं रखकर भूल सकते हैं। अक्टूबर के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। बच्चे अपनी शिक्षा को लेकर आगे की योजना बनाएंगे। नवम्बर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। सरकारी कामों में देरी हो सकती है। दिसंबर के महीने का समय मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। फरवरी के महीने में कुछ उतार-चढ़ाव का अकस्मात सामना करना पड़ेगा। समय धैर्य के साथ बिताएं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। शहद का सेवन करें। हल्दी का तिलक लगाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising