आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Apr 27, 2022 - 08:44 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 27 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही साहसी और निडर होते हैं। ये लोग थोड़े गुस्से वाले स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। मूलांक 9 वाले लोगों को बाहर से देखने पर ये लोग कठोर प्रवृत्ति के मालूम होते हैं परंतु इनके दिल में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले लोगों को अक्सर समाज सेवा के कार्य में रूचि लेते हुए देखा जाता है। इन लोगों का लड़ाई-झगड़ा बहुत जल्दी हो जाता है परंतु ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं रखते तथा उन्हें भूलकर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सब से दोस्ती बना कर रखते हैं। इन लोगों के लिए अपने दोस्त बहुत खास होते हैं। ये लोग अपने मित्रों के साथ भाई-बहन जैसा बर्ताव करते हैं तथा उनकी हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शरीर भी काफी सुडौल और प्रभावी होता है। इन लोगों का शारीरिक गठन सुदृढ़ होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। घर के बड़ों की सलाह लेकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अप्रैल के महीने के शेष दिन कामकाज और व्यापार के नजरिए से थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन किया जा सकता है। जून के महीने का समय सरकारी कामों के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने में आय के नए साधन मिल सकते हैं परंतु मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। अगस्त के महीने में अपने पुराने काम पूरा करने की कोशिश करें। दोस्तों की मदद मिलेगी। सितंबर के महीने का समय नौकरी के लिए इंटरव्यू देने के लिए अच्छा रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करना अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में किसी को पैसा उधार न दें। आप मानसिक तौर पर थोड़ा असंतुलित महसूस करेंगे। नवम्बर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। बेकार का नुकसान हो सकता है। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में नकदी धन की कमी महसूस करेंगे। फरवरी का महीना कामकाज को लेकर अच्छा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। मार्च के महीने में काम को जल्दी करने के चक्कर में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। काले और नीले रंग से परहेज करें। घर में खराब घड़ी न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising