आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Apr 26, 2022 - 09:05 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले लोग बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं। इन लोगों के जीवन लक्ष्य बहुत ऊंचे होते हैं और इन्हें अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। इन्हें कुछ भी बहुत आसानी से नहीं मिलता। अक्सर इनका जीवन संघर्षशील रहता है। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक मेहनत करने से कभी नहीं घबराते और अंत में सफलता को हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले लोग थोड़े अंतर्मुखी होते हैं। इन लोगों को ज्यादा बातें करना पसंद नहीं होता। मूलांक 8 वाले जातक अपने मन की बात भी जल्दी से किसी के साथ साझा नहीं कर पाते। ये लोग अपनी बातें अपने तक रखते हैं। इन लोगों के मित्र भी कम संख्या में होते हैं। मूलांक 8 वाले लोगों का सामाजिक दायरा भी सीमित होता है। ये लोग जल्दी से किसी के साथ बातचीत को आगे नहीं बढ़ाते। मूलांक 8 वाले लोग अपनी शिक्षा काल में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को केमिकल, पैट्रॉल, इंजीनियरिंग, इस्पात, स्टील, लोहा इत्यादि क्षेत्रों में अच्छा काम करते हुए देखा गया है। मूलांक 8 वाले लोग थोड़े आलसी होते हैं। ये लोग हर काम को धीरे-धीरे करते हैं। अपनी इस आदत के कारण इन्हें बहुत बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे काम पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। आलस्य को त्याग दें अन्यथा आपको बहुत से कामों में देरी का सामना करना पड़ेगा, जो कि बाद में पछताने का कारण बनेगा। अप्रैल के महीने के शेष समय में कामकाज की भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ काम अकस्मात होंगे, जिसके कारण आपको संभलने में समय लगेगा। मई के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। व्यर्थ में किसी जालसाजी में फंस सकते हैं। जून के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। जुलाई के महीने में दुर्घटना होने के योग बनते हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो योजना बना सकते हैं। हालांकि आपके स्वभाव में थोड़ा रूखापन आ सकता है। सितम्बर के महीने में घर में कुछ मांगलिक कार्यों का आयोजन करते हैं तो अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध पर काबू रखें। अक्टूबर के महीने में कोई नया काम शुरू करना चाहेंगे परंतु बहुत सी समस्याएं आ सकती हैं। धैर्य के साथ काम ले। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। नवम्बर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने के योग बनते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने का समय कामकाज की अधिकता से घिरा रहेगा। मार्च के महीने में व्यापार व कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर शनि मंदिर में दान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। जीवन साथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं व उनका आशीर्वाद लें।
 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –  www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising