आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Apr 25, 2022 - 09:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले लोग काफी कल्पनाशील होते हैं। इनको व्यर्थ की बातें करने की आदत नहीं होती। इनको एकांत में रहना अच्छा लगता है। ये अक्सर भीड़भाड़ से दूर रहना पसंद करते हैं। आध्यात्म में इनकी रूचि रहती है। ज्योतिष के रहस्यों को जानना और उनका अध्ययन करना इनको पसंद होता है। मूलांक 7 वाले विद्यार्थियों को साहित्य बहुत पसंद होता है। ये लोग दूसरों की परेशानियों को अच्छे से समझते हैं परन्तु अपनी परेशानियों को दूसरों को समझा नहीं पाते। 

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय सही है। आलस्य को त्याग कर अपने काम पूरा करने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने के शेष दिन आपका मन अध्यात्म की ओर रुझान में रहेगा। अचानक कोई धन लाभ हो सकता है। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों से आपको जरूरी सलाह और सहायता मिलेगी। जून और जुलाई के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में यात्राएं लगी रहेंगी। आप स्वयं भी कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। सितंबर के महीने में कोर्ट-कचहरी के मुद्दों में फैसले आपके हक में आ सकते हैं लेकिन कामकाज की भागदौड़ बनी रहेगी। अक्टूबर के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई नया काम न करें। ज्यादा पैसा लगाकर काम करना भी नुकसानदायक रहेगा। नवंबर के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। आपकी कोई बात घर में बुरी लग सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों से विवाद को नजरअंदाज करें। फरवरी के महीने में सरकारी काम बन सकते हैं। अपना पूरा प्रयास करें। मार्च के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी हर गलती की क्षमा मांगे। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाएं। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कानों में सोना धारण करें। गणेश भगवान जी की आराधना करें। एक नारियल जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

Niyati Bhandari

Advertising