आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Apr 22, 2022 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत  शुभकामनाएं। 22 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर और चालाक होते हैं। ये लोग कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक आसानी से परिस्थितियों के सामने घुटने नहीं टेकते। चाहे कैसी भी परिस्थिति हो ये लोग कोई न कोई रास्ता ढूंढ कर बाहर निकल ही आते हैं। मूलांक 4 वाले जातक अक्सर शॉर्टकट अपना कर हर काम को आसानी और कम मेहनत से करने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वाले लोगों के जीवन में अक्सर सभी काम अचानक होते हैं। मूलांक 4 वाले लोग आधुनिक सोच का अनुसरण करते हैं। ये लोग पुरानी बातों को नहीं मानते। इनका पुरानी परंपराओं और मान्यताओं में कोई विश्वास नहीं होता। मूलांक 4 वाले जातक हमेशा पुरानी सोच को बदलने की कोशिश करते हैं। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 4 वालों को रिसर्च के क्षेत्र में भी अच्छा काम करते हुए देखा गया है। ये लोग अक्सर बातों की तह तक जाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 4 वालों की तर्क शक्ति अच्छी होती है। मूलांक 4 वाले लोगों को राजनीति में भी अच्छा काम करते हुए देखा गया है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आया है। ये परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव हैं। अप्रैल के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। गुस्से में आकर किसी को अपशब्द न कहें। मई के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। कोई भी ऐसा काम न करें जिसके कारण बाद में मानहानि का सामना करना पड़े। जून के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। भावुकता में आकर किसी को कोई वायदा न करें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। जुलाई के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। अगस्त के महीने में आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। अपनी परेशानियों का आपको हल मिलेगा। घर के बड़ों से सलाह करके काम करें। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय काफी मौज-मस्ती में बीतेगा। आप घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। नवम्बर के महीने में यात्राएं सफल रहेंगी। मां-बेटी के संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दिसंबर के महीने में भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस करेंगे। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने में संतान से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। मार्च के महीने में कोर्ट-कचहरी के मामलों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। हरे रंग से परहेज करें। कन्याओं को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें। घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न लगाएं। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। सरस्वती मां की आराधना करें। किसी धर्म स्थल पर सेवा कार्य करें। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising