आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Apr 21, 2022 - 09:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
Today's Birthday Prediction:
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। पढ़ाई- लिखाई के अलावा ये लोग अन्य चीजों में भी काफी सूझबूझ और समझदारी से काम लेते हैं। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 3 वाले जातकों को मेधावी छात्रों के रूप में देखा जाता है। ये लोग अपने जीवन में उच्चकोटि की शिक्षा प्राप्त करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। ये लोग काफी स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों के जीवन लक्ष्य काफी ऊंचे स्तर के होते हैं, जिन्हें प्राप्त करने के लिए मूलांक 3 वाले जातक लगातार प्रयासरत रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों के प्रति दया भावना रखते हैं। ये हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं परंतु स्वयं जल्दी से किसी के सामने सहायता के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक हर काम को पूर्ण रूप से करना पसंद करते हैं। इन्हें जल्दबाजी में आधे अधूरे किए हुए काम पसंद नहीं आते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए अहम रहेगा। किसी गलत रास्ते पर भटकाव की जगह बड़ों की सलाह का अनुसरण करके आगे बढ़े। रिसर्च और अनुसंधान से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। जो जातक विदेश से शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं इस साल प्रयत्न कर सकते हैं। अप्रैल के महीने में भागदौड़ थोड़ी ज्यादा बनी रहेगी। मई के महीने का समय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुभ रहेगा। दोस्तों से मदद प्राप्त होगी। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा है। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने में व्यापार में नकदी धन की कमी हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अगस्त के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा, समय का सदुपयोग करें। कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में आप आधुनिक तरीकों को अपनाकर अपने काम सुगम तरीके से करना चाहेंगे। अक्टूबर और नवम्बर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर के महीने में अचानक धन लाभ के योग बनते हैं। माता की सेहत का ख्याल रखें। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में स्वयं की सेहत का ख्याल रखें। अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ सकता है। फरवरी के महीने का समय कामकाज के नजरिए से अच्छा रहेगा। निजी जीवन में भी संतुलन देखने को मिलेगा। मार्च के महीने में मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। सरकारी लाभ होने के योग बनते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। सोने को न गिरवी रखें और न ही बेचें। एक नारियल जल प्रवाह करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पीयें। शहद का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising