आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Apr 18, 2022 - 08:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 18 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक बहुत ही बहादुर और साहसी होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से घबराते नहीं है। मूलांक 9 वाले निडर प्रवृत्ति के होते हैं। ये अपने मन की बात को बिना संकोच दूसरों के सामने कहने की हिम्मत रखते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शरीर भी काफी सुडौल और दृढ़ होता है। इनका शारीरिक गठन देखते ही बनता है। मूलांक 9 वाले जातकों में क्रोध अधिक होता है। ये लोग गुस्सैल स्वभाव के होते हैं परंतु इनका गुस्सा ज्यादा लंबे समय तक नहीं ठहरता। ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं रखते। मूलांक 9 वाले लोग रात गई और बात गई जैसी सोच का अनुसरण करते हैं। ये लोग अपने दोस्तों के साथ गहरी मित्रता रखते हैं। उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातक दूसरों के प्रति दया भावना रखते हैं तथा उनकी सहायता करने के लिए हर प्रयत्न करते हैं। इन लोगों में सेवा भाव भी देखने को मिलता है। मूलांक 9 वाले जातक अपने जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर समाज सेवा के कार्य से जुड़े हुए नजर आते हैं।



आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। घर के बड़ों की या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपकी तरक्की में चार चांद लगा देगा। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कामकाज के प्रमोशन में धन निवेश सोच-समझ कर करें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। मई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां कामकाज के आड़े आ सकती हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें। जून के महीने में संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहेंगे परंतु कुछ अड़चनें आएंगी। घर के मांगलिक कार्यों में देरी हो सकती है। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी ऊर्जा को अपने कामों को पूरा करने में लगाएं। सितंबर के महीने में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें। अक्टूबर के महीने में बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। नवम्बर के महीने का समय अच्छा है, किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो जीतने की संभावना बनती है। दिसंबर के महीने में कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। वर्ष 2023 में जनवरी और फरवरी के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में काम को जल्दी करने के चक्कर में कोई शॉर्टकट न अपनाएं।



उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। काली उड़द की दाल शनि मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें। काले और सफेद तिल मंदिर में दान करें। सूर्य को हल्दी डालकर जल दें। बुजुर्गों और गुरुजनों से आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

Niyati Bhandari

Advertising