आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Apr 16, 2022 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 16 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही चुपचाप रहने वाले होते हैं। ये लोग अपने अंतर्मन की बातें बहुत जल्दी किसी के साथ साझा नहीं करते। इनकी प्रवृत्ति थोड़ी रहस्यमयी होती है। इनके मन मस्तिष्क में क्या चल रहा है इस बात का पता लगा पाना मुश्किल होता है। ये लोग अपनी बातों को अपने तक ही रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अध्यात्म और धर्म में विश्वास रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन काल में किसी न किसी समय पर अध्यात्म की ओर आकर्षित होते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले लोगों को घूमना-फिरना अच्छा लगता है और अक्सर देखा गया है कि इन लोगों के जीवन में सामान्य तौर पर भी यात्राएं लगी रहती हैं। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो यात्रा इनके लिए लाभप्रद भी रहती है। मूलांक 7 वाले जातक गहरी कल्पना रखने वाले होते हैं। इन लोगों को एक अच्छा दर्शन शास्त्री बनते हुए देखा गया है। इन लोगों की दूरदर्शिता गहरी होती है। मूलांक 7 वाले जातक अपने चुप रहने वाली आदत के कारण कई बार अपने दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बनते हैं। विदेश यात्राओं की संभावना भी है लेकिन कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। अप्रैल के महीने में आपके कारोबार में तरक्की होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। मई के महीने में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। जून के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होने के योग बनते हैं। सेहत का ख्याल रखें। जुलाई के महीने का समय जीवनसाथी और घर- परिवार के साथ अच्छा बीतेगा। अगस्त के महीने में अध्यात्म की ओर आपका मन आकर्षित हो सकता है। सितंबर के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम देरी से होंगे। अक्टूबर के महीने में बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। छोटे बहन-भाइयों के साथ विवाद न होने दें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। नवम्बर के महीने में कुछ सरकारी काम होने के योग बनते हैं। पिता की सलाह का अनुसरण करना लाभदायक रहेगा। दिसम्बर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। भावनाओं में आकर कोई वायदा न करें। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें ताकि किसी नए काम की शुरुआत की जा सके। फरवरी के महीने का समय किसी नए काम में निवेश करने के लिए शुभ है। मार्च के महीने में नकदी धन की जरूरत महसूस होगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। जरूरतमंद इंसान को भोजन करवाएं। एक नारियल जल प्रवाह करें। मंदिर के बाहर मीठा बांटे। किसी भी प्रकार का कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising