आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Apr 14, 2022 - 09:11 AM (IST)

 
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 14 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग पढ़ाई-लिखाई में भी होशियार होते हैं। इन लोगों को व्यापार ट्रेड एंड कॉमर्स जैसे क्षेत्रों में कामयाब होते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक बोलचाल की भाषा में भी निपुण होते हैं। ये लोग हर उम्र के व्यक्ति से बात करने में सक्षम होते हैं। मूलांक 5 वालों को शब्दों का चयन करना भली-भांति आता है। सामने वाले इन लोगों की बातों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ये लोग हंसमुख और दिलखुश होते हैं। इन लोगों के मित्र बहुत जल्दी बन जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अक्सर अपने मन की बातें अपने करीबी लोगों के साथ साझा करते हैं। मूलांक 5 वाले लोगों को लेखन, कविता प्रकाशन इत्यादि जैसे कार्यों में भी काफी सफल होते हुए देखा गया है। ये लोग शिक्षा प्राप्ति के बाद नौकरी की अपेक्षा व्यापार में ज्यादा रुचि रखते हैं। इन लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष दांपत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। अप्रैल का महीना किसी नए काम की शुरुआत के लिए शुभ है। कामकाज की भागदौड़ में घर- परिवार को कम समय दे पाएंगे। मई के महीने में कोई बड़ा निवेश न करें। जून के महीने में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। लोगों की बातों में आकर नुकसान हो सकता है। अगस्त और सितंबर के महीने में किसी महिला मित्र से सहायता मिलेगी। अक्टूबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नवंबर के महीने में भागदौड़ ज्यादा बनी रहेगी। खर्चे अधिक होंगे, आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। दिसंबर के महीने में बेकार के लड़ाई- झगड़े से दूर रहें। अपने क्रोध पर काबू रखें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। मार्च के महीने में अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। वस्त्रों का दान न करें। जीवन साथी के साथ व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े को नजरअंदाज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising