आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Apr 12, 2022 - 09:44 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 12 अप्रैल में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों में अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में भी मेधावी छात्रों में गिना जाता है। इन लोगों में ज्ञान अर्जित करने की एक ललक होती है। यह लोग जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें पूर्ण रूप से दक्ष होते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ जीवन के पहलुओं का अनुभव भी देखने को मिलता है। यह लोग हर काम को पूर्ण रूप से करने की इच्छा रखते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी होते हैं। यह लोग जल्दी से किसी भी बात के लिए अपने जीवन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। मूलांक 3 वाले जातक अपनी मेहनत से अपने जीवन में सफलता हासिल करते हैं। ये लोग अपने जीवन लक्ष्य की तरफ पूर्ण रूप से समर्पित होते हैं। मूलांक 3 वाले लोगों को अपने जीवन में मान-सम्मान मिलता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बहुत सी चीजें आपके जीवन में अचानक होंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बेहतर हो सकता है। विद्यार्थी अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बना सकते हैं। कुछ लोग जो विदेश से पढ़ाई करना चाहते हैं, इस वर्ष प्रयास करते हैं तो सफल होने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में थोड़ी सावधानी बरतें, भागदौड़ ज्यादा लगी रहेगी। मई के महीने का समय अच्छा है। आपके सारे पुराने अधूरे काम पूरे होने के योग बनते हैं। किसी परीक्षा में हिस्सा लेते हैं तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। जून के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है, हालांकि पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस होगी। जुलाई के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। अगस्त के महीने में परिस्थितियां बेहतर होंगी। समय का लाभ उठाने की कोशिश करें। व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। दिसंबर में अचानक धन लाभ के योग बनते हैं, परंतु यह चिरस्थायी नहीं होगा। वर्ष 2023 में जनवरी के महीने में व्यापारिक स्तर पर तरक्की के योग बनते हैं। फरवरी के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। मार्च के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित रहेगा। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग से परहेज करें। पीले रंग का धागा अपने गले में पहनें। परनिंदा से परहेज करें। केले का दान मंदिर में करें। कोई जंग लगी हुई वस्तु घर में न रखें। शहद का सेवन करें। छोटे बहन-भाइयों से लड़ाई-झगड़ा न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising