आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Apr 08, 2022 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म का साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। इनको दिखावा करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता। ये अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। ये लोग खुद को परिस्थिति के अनुसार ढाल लेते हैं। इनको अपनी चापलूसी करवाना पसंद होता है। ये लोग अपने भाग्य से अधिक अपने कर्म पर भरोसा करते हैं। ये लोग जिस भी काम को शुरू करते हैं उसको पूरा करके ही चैन लेते हैं। 

इस वर्ष अप्रैल के महीने में सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जिस कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मई में आपकी मेहनत से व्यापार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई की तरफ अधिक ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। जून में आर्थिक लाभ के लिए किये गए सभी प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जुलाई के महीने में संतान की शिक्षा को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। अगस्त में कोर्ट के नतीजे आपके पक्ष में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने नियमित कार्यों से अलग कुछ काम करेंगे। सितम्बर में भूमि अथवा वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। व्यापार के मुश्किल निर्णयों में परिवार के अनुभवी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अक्टूबर में अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। नवम्बर में कारोबार में नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक परिस्थिति को लेकर तनाव हो सकता है। दिसम्बर में अपनी बातों से आप अपने आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। उलझे हुए कामों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। अगले वर्ष जनवरी का महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर रहेगा। रुके हुए कामों को गति मिलेगी। फ़रवरी के महीने में व्यापार में विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। 

उपाय-  इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरसों के तेल का दान करें, पीपल के वृक्ष की सेवा करें, शनिवार के दिन व्रत रखें और किसी जरूरतमंद की मदद करें, लोहे का दान करें। 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising