आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Apr 07, 2022 - 10:25 AM (IST)

शैस्त्रों की बात, जानें धर्म केे साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत स्पष्टवादी होते हैं। ये धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। पूजा-पाठ और तीर्थ यात्रा बहुत करते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहता है। इनको अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में परेशानी आती है। इनको शांत वातावरण पसंद होता है। इनकी दोस्ती भी कम लोगो से होती है। ये लोग धन की बचत करने में अधिक विश्वास रखते हैं। ये लोग बहुत दूरदर्शी होते हैं। कर्म करने से ऐसे लोग कभी नहीं डरते हैं। 

इस वर्ष अप्रैल के महीने में व्यापारियों को मेहनत से कम परिणाम मिलने से मन निराश हो सकता है। मई में नौकरी और व्यवसाय में बदलाव के बारे में विचार करेंगे। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जून में परिजनों और जीवनसाथी के साथ अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर चर्चा करेंगे। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। जुलाई के महीने में कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से जटिल कार्यों को पूरा करेंगे। मन किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है। अगस्त का महीना खर्चों से भरा रहेगा। करीबी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से महीना उत्तम रहेगा। सितम्बर में व्यवसाय में कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अपने विरोधियों से सचेत रहने की जरुरत है। अक्टूबर में घरेलू जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपके सभी रुके काम बनते जायेंगे, इस कारण आपको अंहकार हो सकता है जिससे दूर रहने का प्रयास करें। नवम्बर के महीने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय गति को नियंत्रण में रखें। दिसम्बर में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। व्यापार के कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने में परिवार के अनुभवी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अगले वर्ष जनवरी के महीने में नया व्यापार साझेदारी में शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य से काम करने की आवश्यकता है। फ़रवरी में नौकरी के आपके अच्छे काम को देखते हुए आपके उच्च अधिकारी आपको प्रोत्साहन राशि से सम्मानित कर सकते हैं। मार्च के महीने में स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी प्राप्ति के लिए इच्छुक व्यक्तियों को शुभ खबर मिल सकती है। 

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें, काले और सफ़ेद रंग के तिल जल में प्रवाहित करें, काले कुत्ते को भोजन करवाएं, काले रंग का कम्बल दान करें। 

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising