आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Mar 23, 2022 - 09:31 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है जिन के स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। ये लोग हमेशा प्रसन्न रहते हैं और इनको झगड़ा करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता। इनकी तार्किक शक्ति बहुत गजब की होती है। ये लोग विलक्षण प्रतिभा के स्वामी होते हैं। इनके निर्णय लेने की शक्ति बहुत ही कमाल की होती है। इन लोगो की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ये लोग परिस्थिति के अनुसार खुद को असानी से ढाल लेते हैं। इनका पारिवारिक जीवन सुखद रहता है।

इस वर्ष अप्रैल के महीने में अचानक धन खर्च होने की सम्भावना है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। मई के महीने में व्यापार में लाभ मिलेगा। खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों वाले व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें। जून में नौकरी में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यापार में साझेदार के साथ सामंजस्य बना रहेगा। जुलाई में युवा वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। अपने कारोबार के मामलों में निर्णय ध्यान से लेने की जरुरत है। अगस्त में जोखिम भरे कामों से दूर रहें। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सितम्बर में दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। अक्टूबर में कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आप से अपना काम निकलवाने का प्रयास करेंगे। मानसिक भटकाव से बचें। नवम्बर में कार्यक्षेत्र में सोच-समझ कर बोलें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी व्यवहार कुशलता से अपने अधिकारियों से सम्मान प्राप्त करेंगे। दिसम्बर में कोई नया कारोबार आपको आकर्षित कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। अगले वर्ष जनवरी के महीने में कारोबार के लिए कोई नयी योजना बना सकते हैं। रुका पैसा वापिस मिलने की सम्भावना है। फ़रवरी में नौकरी के काम से छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। मार्च के महीने में महत्वपूर्ण निर्णयों को भावनाओं से न लें, सोच-समझ कर लिए गए निर्णय ही आपको सफलता दिलवाएंगे।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं और उनका आशीर्वाद लें, यथासामर्थ छोटी कन्याओं को कोई उपहार भी दें, हरे रंग के वस्त्रों का दान करें, फिटकरी से दांत साफ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising