आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Mar 19, 2022 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक के चेहरे पर एक अलग ही तेज होता है। वे लोग तेजस्वी और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग किस्मत के बहुत धनी होते हैं। नौकरी में उच्च पद को प्राप्त करते हैं। स्वभाव के थोड़े क्रोधी होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की बहुत अच्छी क्षमता होती है। ये लोग दूसरों के अनुरूप नहीं चलते, बल्कि दूसरों को अपने हिसाब से चलाना इनको आता है। राजनीति में इनकी बहुत रूचि होती है। ऊर्जा इनमें कूट-कूट कर भरी होती है और ये लोग जल्दी थकान महसूस नहीं करते हैं।

इस वर्ष मार्च का महीना आपके लिए उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अप्रैल में सरकार से जुड़े काम कर रहे व्यक्तियों को कुछ उलझनों का सामन करना पड़ सकता है। विदेश यात्रा का योग बनता है। मई में कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने का दबाव जरुर रहेगा परन्तु आप अपनी मेहनत और परिश्रम से सभी कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। जून के महीने में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। जुलाई में नौकरी में बदलाव चाहने वाले व्यक्तियों को अभी थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। संतान से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अगस्त में करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले दो बार विचार कर लें। सितम्बर में सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में आपके कामकाज को एक नयी दिशा मिलने की सम्भावना है। अक्टूबर के महीने में नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। आप अपने सभी रुके कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। नवम्बर में महत्वपूर्ण निर्णयों पर अपनी भावनाओं को हावी न होने दें अन्यथा भविष्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर में व्यापार में आपके प्रतिस्पर्धी शांत रहेंगे। किसी नयी डील पर इस महीने आप हस्ताक्षर कर सकते हैं। अगले वर्ष फ़रवरी के महीने में बेकार के विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए तांबे के लोटे में लाल पुष्प डाल कर सूर्य देव को जल अर्पित करें, पिता को कोई उपहार दें, तांबे के बर्तन मंदिर में दान करें, केसर का तिलक लगायें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising