आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Mar 14, 2022 - 10:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक विलक्षण बुद्धि के स्वामी होते हैं। आपकी तार्किक शक्ति बहुत ही उत्तम होती है। अपनी इसी प्रतिभा के कारण आप जीवन में आसानी से धन कमा लेते हैं। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करना जानते हैं। आपके करीबी लोग आपसे अपनी परेशानियों को साझा करते हैं और आपसे उम्मीद करते हैं कि आप उनकी समस्याओं का समाधान करें। आप हर परिस्थिति में खुद को ढालना जानते हैं। मूलांक 5 वाले भाई-बहनों के रिश्ते बहुत मजबूत देखे जा सकते हैं।


इस वर्ष मार्च के महीने में परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत से मनोवांछित अंक प्राप्त करेंगे। अप्रैल में कार्यक्षेत्र में किसी भी स्थिति में बिना सोचे-समझे कोई प्रतिक्रिया न दें। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। मई में घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की सम्भावना है। घर में मेहमानों का आना-जाना बना रहेगा। जून में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम सम्बन्ध दस्तक दे सकते हैं। जुलाई के महीने में व्यापार में साझेदार के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। धार्मिक कार्यों में पैसा व्यय होगा। अगस्त में आपके सभी महत्वपूर्ण कार्य रुक-रुक कर पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, दुर्घटना की सम्भावना है। सितम्बर में सामाजिक क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी, आपके द्वारा किये गए सभी कार्य सराहनीय होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अक्टूबर के महीने में भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। आपके सभी रुके कार्यों को गति मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह महीना उत्तम रहेगा। नवम्बर में आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में सफल रहेंगे। दिसम्बर में कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिसको देखकर आपके सहकर्मी और अधिकारीगण आप से प्रभावित होंगे। अगले वर्ष जनवरी के महीने में किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन प्राप्त होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें, हरे रंग के वस्त्रों का दान करें, मूंग की दाल का हलवा मंदिर में दान करें, पक्षियों को दाना डालें, हरी इलायची का सेवन करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising