आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Mar 08, 2022 - 09:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक जीवन में बहुत मान-सम्मान प्राप्त करते हैं परन्तु सफलता पाने के लिए इनको बहुत मेहनत करनी पड़ती है और सफलता की गति भी बहुत धीमी होती है। ये लोग पैसों का सदुपयोग करना जानते हैं। जीवनकाल में इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। मूलांक 8 वाले जातक परफेक्शन से सभी काम करते हैं। ये लोग थोड़े अंतर्मुखी होते हैं। इनके मन में क्या चल रहा है, उसको जानना बहुत मुश्किल होता है और ये लोग अपनी सभी बातें सब के साथ साझा भी नहीं करते हैं।

इस वर्ष मार्च के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफलता से निभा पाने में सफल रहेंगे। अप्रैल में कारोबार में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। मई में कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याओं का हल निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। व्यापार के लिए आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। जून के महीने में जीवनसाथी के साथ मित्र के घर किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जुलाई में संतान के परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे, परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। अगस्त के महीने में व्यवसाय में हर रोज़ की अपेक्षा अधिक लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। सितम्बर में सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ कामों में अड़चने आ सकती हैं। अक्टूबर के महीने में पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर का महीना ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। अगले वर्ष जनवरी के महीने में घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपने कार्य कौशल से सभी को प्रभावित करेंगे। फ़रवरी में अनावश्यक खर्चों के कारण आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले रंग के वस्त्रों का दान करें, शनिवार के दिन नंगे पैर शनि मंदिर जाएं और उनसे अपनी गलतियों की माफ़ी मांगे, लोहे का दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising