आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Sunday, Feb 20, 2022 - 09:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 फ़रवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक का मन बहुत चंचल होता है। वे एक समय में बहुत से काम करने की इच्छा रखते हैं। इस कारण कभी-कभी कोई भी काम पूरा नहीं कर पाते। ये लोग अक्सर जीवन में जल्दबाज़ी में निर्णय लेते हैं जिस कारण इनको बहुत बार परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ये दिखने में आकर्षक होते हैं। इनकी वाणी बहुत ही मधुर होती है। किसी को भी दोस्त बनाने में इनको बिल्कुल भी परेशानी नहीं होती। इस कारण इनके बहुत से दोस्त होते हैं।

इस वर्ष फ़रवरी के महीने में अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी परन्तु अपने उत्साह में काबू रखें। मार्च का महीना विद्यार्थियों के लिए बहुत अनुकूल रहेगा। कारोबार के लिए कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगी। अप्रैल में व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यक्तिगत बातों को गोपनीय रखने की कोशिश करें। मई के महीने में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की तरफ से उचाट हो सकता है। उनको ध्यान केन्द्रित करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। जून में आपका मन भौतिक वस्तुओं के पीछे भागेगा और भोग विलास की तरफ अधिक आकर्षित होगा। इस महीने अपने मन पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। जुलाई में व्यापार में थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। मेहनत के बावजूद निर्धारित लाभ न मिलने के कारण मन उदास होगा। अगस्त में घर के नवीनीकरण में पैसा व्यय करेंगे। कोर्ट- कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने की सम्भावना है। सितम्बर के महीने में स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परन्तु खान-पान का विशेष ध्यान रखें अन्यथा पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान कर सकता है। अक्टूबर में परिवार के साथ घूमने-फिरने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ रहेगा। उनको किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी प्रस्ताव आ सकता है। नवम्बर में नौकरीपेशा व्यक्तियों की सलाह उनके उच्च अधिकारीयों को अच्छी लगेगी। वे आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं। दिसम्बर का महीना व्यापार के विस्तार के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। आपको अपने घर के बड़ों का प्यार और छोटों का सम्मान मिलेगा। अगले वर्ष जनवरी के महीने में अपनी योजनाओं को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए खीर का भोग शिवलिंग पर अर्पित करें, सफ़ेद रंग के वस्त्रों का दान करें, रात्रि में दूध का सेवन न करें, यथासंभव चांदी धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising