आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Feb 16, 2022 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 फ़रवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक शांत स्वभाव के होते हैं। इनको ज्यादा बातें करना पसंद नहीं होता। ये धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। विदेशी भाषा पढ़ने और लिखने में रूचि रखते हैं। इनकी स्मरण शक्ति बहुत ही तेज़ होती है। इनको किसी के जीवन में हस्तक्षेप करना पसंद नहीं होता और यह अपने लिए भी यही चाहते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को अक्सर पीठ या घुटने का दर्द परेशान करते हैं। ये कला के क्षेत्र में भी बहुत रूचि रखते हैं।

इस वर्ष फ़रवरी के महीने में नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को सफलता मिलने की सम्भावना है। मार्च का महीना विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अनुकूल है।लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। अप्रैल में घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। मई में कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से बेहतर रहेगा। कारोबार की किसी नयी डील में हस्ताक्षर कर सकते हैं। जून में भौतिक सुख-सुविधाओं के साधनों में पैसा व्यय करेंगे।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। जुलाई संतान के अनुशासन से आप प्रसन्न होंगे। आपकी कल्पना शक्ति  उच्च की रहेगी। दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त में प्रॉपर्टी के काम से जुड़े व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। इस महीने किसी को उधार न दें। नौकरी में पदोन्नति होने की सम्भावना है। कुछ शत्रु आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। सितम्बर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना सोचे-समझे काम में निर्णय लेना हानिकारक हो सकता है। अक्टूबर के महीने में जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहने का प्रयास करें। नवम्बर के महीने में संतान की संगति पर नज़र रखने की जरुरत है। कारोबार में बदलाव सम्बंधित योजनाओं को क्रियांवित करने के लिए यह महीना उपयुक्त नहीं है। दिसम्बर में घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए गणेश जी को लड्डू का भोग लगायें, काले और सफ़ेद रंग का कम्बल मंदिर में दान करें, काले कुत्ते को रोटी दें, कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising