आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Jan 26, 2022 - 09:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक शांति प्रिय होते हैं। वे जीवन में बातों को गंभीरता से सोच-समझ कर बोलते हैं। वे अपने लक्ष्यों को धीरे ही सही परन्तु अवश्य करते हैं। उनको कम बोलना पसंद होता है, इस कारण उनके दोस्त कम होते हैं। जीवन में आई सभी बाधाओं का वे सामना करते हैं और अपने बलबूते पर सफलता प्राप्त करते हैं। आर्थिक स्थिति इनकी अच्छी होती है। अक्सर देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक का अपने पिता के साथ वैचारिक मतभेद रहता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इनको संघर्षों का सामना करना पड़ता है।

इस वर्ष फ़रवरी के महीने में अपनी विनम्र वाणी से आप सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। मार्च में कोई करीबी आपके सरल स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास करेगा, सावधान रहने की आवश्यकता है। अप्रैल के महीने में आप अपने हंसमुख स्वभाव से दूसरों को खुश रखेंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी सभी के विचार आपसे मेल खायेंगे। मई में अपनी वाक्पटुता से व्यवसाय की बहुत से समस्याओं को सुलझाने में समर्थ रहेंगे। नौकरी में इस महीने शुरू किये गए सभी काम संतोषजनक रूप से पूरे होंगे। दांत का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जून के महीने में खर्चों पर नियंत्रण रखने में आप सफल रहेंगे, जिस कारण धन का निवेश करने में सफलता प्राप्त होगी। जुलाई में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। वे अपने भविष्य को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे। व्यवसाय में भी अपनी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अगस्त के महीने में घर के नवीनीकरण के लिए पैसा व्यय करेंगे। नौकरी में आप अपने काम को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप अपनी कार्य कुशलता से अपने सहकर्मियों और अधिकारीयों का मन मोह लेंगे। सितम्बर के महीने में कुछ अनचाहे मेहमान घर में आयेंगे। संतान की किसी परेशानी को सुलझाने में उसकी मदद करेंगे। अक्टूबर में घर के बड़ों की सलाह से कुछ समय पूर्व किये गए निवेश से इस महीने लाभ मिलने की सम्भावना है। नवम्बर में नकारात्मक व्यक्तियों से दूर रहने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। कोई करीबी आज आपका मूड ख़राब कर सकता है। दिसम्बर के महीने में कार्यक्षेत्र में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जिनको पूरा करने में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार को उनका समय दे पाना मुश्किल होगा।

 
उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरसों के तेल का दान करें, लोहा दान करें, पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं, काले रंग के वस्त्र दान करें, शराब का सेवन न करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising