आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jan 21, 2022 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान और धैर्यवान होते हैं। उनमें दूरदर्शिता के गुण बचपन से ही मौजूद होते हैं। व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहते हैं। वे विश्वसनीय और आशावादी होते हैं। कठिन से कठिन कार्यों को पूरा करने में हमेशा प्रयासरत रहते हैं। मुश्किलों से कभी मुंह नहीं मोड़ते। वे धार्मिक प्रवृति के होते हैं परन्तु अंधविश्वासी नहीं होते। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बेहतर करते हैं। खेल कूद में भी इनकी विशेष रूचि होती है। इनको भ्रमित करना किसी के बस की बात नहीं होती। ये अपने लक्ष्यों को प्राप्त करके ही दम लेते हैं।

जनवरी के महीने में परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक वर्ग को कुछ परेशानियों का समाना करना पड़ सकता है परन्तु स्थिति जल्द ही अपने आप नियंत्रण में ले लेंगे। फ़रवरी में जोखिम भरी यात्राओं से बचें। व्यापारिक वर्ग के लोगों के लिए यह महीना लाभदायक रहेगा। मार्च के महीने में भाग्य आपका हर क्षेत्र में साथ देगा। विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने के लिए यह महीना अनुकूल परिणाम देगा। अप्रैल में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई की तरफ से उचाट हो सकता है। उनको टेलीविज़न अथवा मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी जाती है। मई में आप किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जो आपके व्यवसाय को गति देने के मामले में आपको लाभदायक सुझाव देगा। जून में व्यापार की बिगड़ी हुई स्थिति आपके नियंत्रण में आएगी। जीवनसाथी से कुछ परिशानियों को साझा कर अपने मन को थोड़ा हल्का महसूस करवाएंगे। जुलाई में विद्यार्थियों का ध्यान अपने लक्ष्य की तरफ रहेगा। वे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगस्त में प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए लाभदायक रहेगा। सोच-समझ कर अचल संपत्ति में निवेश किया जा सकता है। सितम्बर में नौकरी करने वाले व्यक्तियों को अपने परिश्रम का पुरस्कार मिल सकता है। आपके सहकर्मी आपसे मदद की उम्मीद करेंगे। अक्टूबर का महीना आपकी लंबित परियोजनाओं को शुरू करने के लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। नवम्बर में किसी को दिया हुआ पैसा वापिस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत के शुभ परिणाम दिखाई देंगे। दिसम्बर में अपने बढ़ते वजन से परेशान होंगे और नियमित व्यायाम करने का मन बना सकते हैं। दिनचर्या में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी पंडित अथवा पुरोहित को पीले रंग के वस्त्र दान करें, पीपल के वृक्ष की पूजा करें और केले के पेड़ की सेवा करें, पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising