आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jan 20, 2022 - 09:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चन्द्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक दिखने में सुंदर और प्रभावशाली होते हैं। वे आर्थिक रूप से बहुत ही समृद्ध होते हैं। उनका व्यापार के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहता है। अपनी माता के साथ इनका बहुत लगाव रहता है। ये पारिवारिक जिम्मेदारियां बहुत छोटी उम्र में ही संभाल लेते हैं। ये सभी कामों को धीरे पर अच्छी तरह से पूरा करते हैं। ये उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं हालांकि अक्सर इनको अपनी ली गयी शिक्षा का उपयोग कम ही करते देखा गया है। ये बड़ों का सम्मान करना अच्छे से जानते हैं।

इस वर्ष जनवरी में अपनी दिनचर्या को लेकर उत्साहित रहेंगे। अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपके परिजनों के द्वारा आपके कार्यों की सराहना होगी। फ़रवरी का महीना विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार सम्बंधित कोई छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। मार्च में व्यापार में अपने पिछले सभी नुकसान को मुनाफे में बदलने के लिए सबसे उपयुक्त महीना है। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपकी पदोन्नति के बारे में विचार कर सकते हैं। अप्रैल में बढ़ते खर्चों के कारण आर्थिक तंगी महसूस कर सकते हैं। व्यापार में अधिक निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। कोई भी जरुरी निर्णय लेने से पूर्व घर के अनुभवी सदस्यों से सलाह अवश्य करें। मई में कार्यक्षेत्र में सावधानीपूर्वक काम करने की आवश्यकता है, इस महीने आप किसी करीबी सहकर्मी की साजिश के शिकार हो सकते हैं। जून में विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। युगल प्रेमियों को भी तर्क-वितर्क में नहीं पड़ना चाहिए। जुलाई का महीना पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में निकलेगा। अगस्त में तेज गति से वाहन चलाना नुकसानदायक हो सकता है। मित्रों के साथ किसी साहसिक यात्रा के लिए जा सकते हैं। सितम्बर में आपके मित्र किसी जरुरी योजना में आपकी मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति पिछले कुछ समय से बेहतर होगी। अक्टूबर में सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जिसके चलते आपको पुरस्कृत भी किया जा सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नवम्बर के महीने में पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, जिससे उनके रिश्तों में मजबूती आएगी। दिसम्बर में व्यापार में निर्धारित लक्ष्यों को न प्राप्त करने के कारण मन दुखी हो सकता है परन्तु निराश न हों और धैर्य रखें आगामी समय आपका ही होने वाला है।

उपाय:  इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी धारण करें, माता के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लें, रात्रि में दूध का सेवन न करें, चांदी के पात्र में जल पिएं, सोमवार का व्रत रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising