आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Dec 03, 2021 - 09:22 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 3 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। आप किसी बात को जल्दी समझने और सीखने की प्रतिभा रखते हैं। आपको किसी की चापलूसी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। अपने समय का बेहतर उपयोग करना आपको आता है। आप स्वभाव से धैर्यवान और विश्वासपात्र होते हैं। किसी की बुराई करना आपको पसंद नहीं होता। बल्कि नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्तियों से दूर रहना ही आप पसंद करते हैं। अपने अतीत में की गयी गलतियों को सीख लेकर सुनहरे भविष्य के लिए हमेशा प्रयास करते रहते हैं।

इस वर्ष दिसम्बर के महीने में नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। पारिवारिक क्षेत्र में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपको पसंद नहीं आएगा। जनवरी 2022 के महीने के भाग्य आपका साथ देगा। संतान के भविष्य के लिए कुछ पैसा संचय करने का प्रयास करेंगे। फ़रवरी में व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है, जो अपेक्षा अनुसार लाभदायक नहीं रहेगी। मार्च का महीना विद्यार्थियों के लिए बहुत ही अनुकूल परिणाम लेकर आया है। उनको व्यर्थ के कामों में अपना समय व्यर्थ न करके पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए। अप्रैल के महीने में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की सम्भावना है, अपनी वाणी में नियंत्रण रखें और बोलते समय शब्दों का सही चयन करें। मई में विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। जून के महीने में व्यापार में मेहनत अनुसार परिणाम प्राप्त न होने के कारण मन उदास होगा। नौकरी में गुप्त शत्रु खुल कर सामने आयेंगे। जुलाई में परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। साझेदार की सलाह पर आप अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव की कोशिश करेंगे। अगस्त में किसी रिश्तेदार के साथ कठिन स्थिति उत्पन्न हो सकती है, हालांकि आपकी समझदारी से भरी सलाह और आपके प्रयासों से वो उस स्थिति को पार कर जाएगा। सितम्बर में राजनीति संबंधों में मजबूती आएगी, जिन से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। अक्टूबर में घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। भौतिक संसाधनों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।

उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर के बुजुर्गों का सम्मान करे और उनका आशीर्वाद लें, पीले रंग का धागा धारण करें, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, गुरुवार का व्रत रखें, गणेश जी को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising