आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Oct 30, 2021 - 08:41 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction:  आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी समझदार और अनुभवी होते हैं। ये लोग अपने जीवन में होने वाली घटनाओं और अनुभव से अधिक सीख लेते हैं। इन लोगों की समझ प्राय: इनकी उम्र से अधिक होती है। ये लोग अपने कार्यक्षेत्र में निपुण होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। लोग इनकी समझ-सूझबूझ और बातों से प्रभावित होते हैं तथा इनके आसपास बने रहना पसंद करते हैं। ऐसा बहुत बार देखा गया है कि दूसरे लोग मूलांक 3 वाले जातकों से सलाह मशविरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं। धर्म में इनकी गहरी आस्था होती है। ये लोग घर-परिवार की परंपराओं को निभाने और मानने वाले होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करते हैं। ये लोग स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। अपनी पूरी मेहनत के साथ हर पल अपने जीवन के लक्ष्यों की प्राप्ति में लगे रहते हैं और सफल होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। आपके सभी अधूरे काम पूरे होंगे। आप प्रत्येक कार्य को करने में उत्साहित और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अक्टूबर के महीने के शेष दिन आपके लिए शुभ हैं परंतु अपने शब्दों से किसी को आहत न करें। नवंबर के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दिसंबर के महीने में आपके सभी कार्य कम मेहनत से सफल हो जाएंगे। आप कारोबार के विस्तार के बारे में भी विचार कर सकते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय किसी नए काम को शुरू करने के लिए अच्छा है। घर के बड़ों की सलाह लेकर आगे बढ़ें। फरवरी के महीने में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मार्च के महीने में किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। अप्रैल का महीना थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी प्रलोभन और कही सुनी बातों में आने से बचें। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जून के महीने में आप अपने कार्य क्षेत्र पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। संतान को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। अगस्त के महीने में सरकारी कामों में थोड़े विलंब का सामना करना पड़ सकता है,परंतु हिम्मत न हारें। सितंबर के महीने में किसी समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीले रंग का धागा गले में धारण करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों से व्यर्थ का विवाद नजरअंदाज करें। लाल रोली डालकर सूर्य को जल दें। जल का अपव्यय न करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising