आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Oct 25, 2021 - 09:37 AM (IST)

  शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक थोड़े गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये लोग हर छोटी से छोटी बात पर गहराई तक सोचते हैं या फिर यूं कहें कि बाल की खाल निकालते हैं और इनकी यही आदत इनके मानसिक तनाव का कारण बन जाती है। बहुत बार मूलांक 7 वाले जातकों को अनिद्रा की परेशानी से जूझते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक अपने मन की बात अपने तक ही रखते हैं। ये लोग जल्दी से अपनी निजी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते तथा स्वयं ही मन ही मन परेशान रहते हैं। इन लोगों के मन में चल रही बातों का पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक इन सब बातों के विपरीत, शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को दर्शनशास्त्र में आगे तक सफल होते हुए देखा गया है। इन्हें घूमना-फिरना और यात्राएं करना अच्छा लगता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए थोड़े उतार-चढ़ाव भरा रहेगा परंतु मेहनत से कार्यों में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप किसी नए कार्य में भी निवेश कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे रहेंगे। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नवंबर के महीने का समय व्यवसाय और कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। भौतिक साधनों में वृद्धि होगी। दिसंबर के महीने में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। वर्ष 2022 में जनवरी का महीना संगीत, नृत्य आदि कलाओं से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। फरवरी के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। मार्च के महीने का समय भी आपके लिए अनुकूल है। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक आवेदन करते हैं। अप्रैल के महीने में विदेश यात्राओं से लाभ मिलेगा परन्तु कार्य भार थोड़ा बढ़ सकता है। मई के महीने में व्यर्थ के लड़ाई-झगड़ों से थोड़ा दूर रहें। जून के महीने का समय किसी रुके हुए सरकारी काम को पूरा करने के लिए अनुकूल है। कार्यालय में उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। जुलाई के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी बात पर आवश्यकता से अधिक चिंतन बेकार के मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। अगस्त के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में किसी विदेशी मित्र से मुलाकात हो सकती है।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए केले का दान मंदिर में करें। गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें। कानों में सोना धारण करें। चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। किसी धर्म स्थान में सेवा करें। सरसों के तेल में छाया दर्शन कर मंदिर में दान करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising