आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Oct 19, 2021 - 11:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही बहादुर होते हैं। आप में नेतृत्व और प्रशासन के गुण होते हैं। आप ऊर्जा और जोश से भरे रहते हैं। ये जीवन में मान-सम्मान और यश जरुर प्राप्त करते हैं। ये स्वभाव से बहुत ईमानदार होते हैं। आप स्वतंत्रता प्रेमी होते हैं, आपको अपने कार्यों में किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं होता। ये लोग हर कार्य को करने के लिए उत्साहित रहते हैं। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। राजनीति में इनकी रूचि होती है। इन लोगों में परिस्थितियों को समझ कर एक अच्छा निर्णय लेने की शक्ति होती है। ये लोग जल्दी से किसी की सहायता नहीं मांगते।

इस वर्ष अक्टूबर के महीने में उलझे कार्यों को सुलझायेंगे। जिम्मेदारियों में इजाफा होगा पर आप उनको बखूबी निभाएंगे। नवम्बर में आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। दिसम्बर महीने में विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित परिणाम प्राप्त होंगे। जनवरी में आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में चर्चा होगी। फरवरी के महीने में अचानक से कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। मार्च में किसी बड़े धार्मिक संत से मिलने का मौका मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। अप्रैल में जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले हानिकारक हो सकते हैं। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्जा लेना पड़ सकता है। मई में साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जून में नये रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस महीने कुछ बातों को लेकर मन में दुविधा हो सकती है। त्वचा संबंधी कोई रोग हो सकता है। जुलाई में सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी परन्तु स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में बदलाव के लिए ये महीना बेहतर रहेगा। अगस्त में कारोबार में कोई मशीनरी ख़राब हो सकती है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। सितम्बर महीने में मित्रों और भाइयों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। घर में अथवा करीबी रिश्तेदार के घर कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सूर्य देव को ताम्बे के लोटे में जल अर्पित करें, लाल और केसरी रंग के वस्त्र धारण करें, विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें, लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें, गेहूं दान करें, घर से निकलते समय गुड़ खा कर निकले, भगवान विष्णु की उपासना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising