आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Oct 15, 2021 - 10:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 15 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक कला प्रेमी होते हैं। वे दिखने में सुन्दर होते हैं। वे अपनी उम्र से अक्सर छोटे दिखाई देते हैं। इनको साफ- सुथरे वस्त्र पहनने और सजने-संवरने का बहुत शौक होता है। ये बहुत आशावादी होते हैं। कभी-कभी ये अपने मित्रों और निकट सम्बन्धियों से ईर्ष्या कर बैठते हैं। अपने जीवन में सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेते हैं। ये दिखने में आकर्षक होते हैं, इस कारण बहुत से लोग इनके साथ दोस्ती करना चाहते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

इस वर्ष अक्टूबर महीने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में उच्च अधिकारी अथवा किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नवम्बर में कारोबार में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का हर परिस्थिति में साथ मिलेगा। दिसम्बर में विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। जनवरी में परिवार के सदस्यों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं। फरवरी में नई नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। खर्चों से भरा महीना रहेगा। मार्च महीने में आपके विरोधी आपके महत्वपूर्ण कार्यों में अड़चने खड़ी करने का प्रयास करेंगे। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अप्रैल में विदेश में रहने वाले किसी मित्र से कोई कीमती उपहार मिलने की सम्भावना है। मई में पिछले कुछ दिनों से चल रही समस्या का हल निकाल पाने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक लाभ के शुभ अवसर प्राप्त होंगे। जून महीने में अपनी मेहनत और परिश्रम से यश की प्राप्ति करेंगे। सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद मिलेगा। निजी जीवन सुखद रहेगा। जुलाई में संतान के व्यवहार को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है। अगस्त में आप अपने सभी शत्रुओं का दमन करेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सितम्बर महीने में अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम दस्तक दे सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।


उपाय- इस वर्ष शुभ फल प्राप्त करने के लिए सफ़ेद गाय की सेवा करें, पत्नी को उपहार देते रहे, स्त्रियों का सम्मान करें, इत्र लगाये और मंदिर में दान भी करें, देसी घी मंदिर में दान करें, लक्ष्मी माता की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising