आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Oct 14, 2021 - 10:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक समझदार और विवेकशील होते हैं। ये लोग परिस्थिति के हर पहलू को सोच-समझकर ही कोई बात कहते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है, जिसके चलते मूलांक 5 वाले जातक सामने वाले व्यक्ति पर गहरा प्रभाव छोड़ने में सफल रहते हैं। ये लोग बुद्धिमान और ज्ञानवान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। अक्सर इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। मूलांक 5 वाले जातक शिक्षा पूरी होने के बाद आमतौर पर नौकरी की अपेक्षा स्वयं का कारोबार करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। इन लोगों को बिजनेस, मार्केटिंग, सेल्स मैन, पब्लिक डीलिंग, रिलेशनशिप मैनेजर इत्यादि पदों पर अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख और चंचल मन वाले होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों से हंसकर बात करते हैं, चाहे स्वयं कितनी ही पीड़ा में क्यों न हों। मूलांक 5 वाले जातकों में शब्दों के इस्तेमाल की अद्भुत कला होती है। ये लोग हर उम्र के इंसान के साथ बातचीत करने में समर्थ होते हैं और बहुत जल्दी सामने वाले के साथ मित्रता बना लेते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपको कारोबार में साझेदारी के प्रस्ताव दे सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। वाणिज्य और व्यापार से जुड़े लोग भी मेहनत करके लाभ कमा सकते हैं। नवंबर के महीने में कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, हालांकि कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। दिसंबर के महीने में सोशल मीडिया या अन्य प्रकार के प्रमोशन से कामकाज को बढ़ाया जा सकता है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में घर में किसी बुजुर्ग को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। विद्यार्थी विदेशी शिक्षा प्राप्त करने के लिए योजना बना सकते हैं। फरवरी के महीने में अकस्मात मिले कुछ नए प्रोजेक्ट आपको परेशान एवं व्यस्त कर सकते हैं। मार्च के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल का महीना प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। किसी महिला मित्र से सहायता मिल सकती है। मई के महीने में मां और बेटी के संबंध मधुर होंगे। जून के महीने में खर्चे अधिक बने रहेंगे। कार्यभार भी ज्यादा रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में बल और बुद्धि दोनों के मध्य सामंजस्य से काम लें। भावनाओं में आकर कोई फैसला लेने से बचें। अगस्त के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें। चरण स्पर्श कर माता का आशीर्वाद लें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। किसी किन्नर को 5 का नोट दान करें। सूर्य को जल दें। गुड़ का सेवन करें।  

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com 

Niyati Bhandari

Advertising