आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Wednesday, Oct 13, 2021 - 08:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 अक्टूबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले लोग चतुर बुद्धि और तेज दिमाग वाले होते हैं। ये लोग हर बात को तर्क के तराजू पर तोलना चाहते हैं। ये लोग बिना किसी आधार के किसी बात पर जल्दी से विश्वास नहीं करते। मूलांक 4 वाले जातक कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। ये लोग हर कार्य को अपने तरीके से करना पसंद करते हैं। किसी के अधीन रहकर या किसी से सलाह मशविरा करके काम करना इनको पसंद नहीं आता। मूलांक 4 वाले जातक खासकर पुरानी मान्यताओं और परंपराओं का अनुसरण नहीं करते। ये लोग लगातार परिवर्तन की ओर रुझान रखते हैं तथा समाज में परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत रहते हैं। अपने परिवर्तनकारी और गैर परंपरागत स्वभाव के कारण इन लोगों को अक्सर जन असहमति का सामना करना पड़ता है, परंतु मूलांक 4 वाले जातक अपनी सोच और अपने मूल्यों के साथ समझौता नहीं करते। इन लोगों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले जातक विदेशों में सफल कार्य करते हैं या विदेशों से संबंधित व्यापार में सफल रहते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए योजना बना सकते हैं। हालांकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी काम में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर के महीने में सोच- समझकर धैर्य से काम लें। नवम्बर के महीने का समय कामकाज और व्यापार के लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में आपकी योजनाएं पूरी होंगी। अकस्मात सभी रुके हुए काम पूरे होते हुए दिखाई देंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। फरवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको विदेशी शिक्षा के लिए मेधावी प्राप्त हो सकती है। मार्च के महीने में यात्राओं से लाभ होगा। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में नौकरी करने वाले लोगों के कार्य की प्रशंसा होगी। जून के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। यात्रा सफल रहेगी। जुलाई के महीने में काम ज्यादा बना रहेगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अगस्त के महीने में किसी दोस्त से महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त होगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। गले में पीला धागा या सोने की चेन पहनें। किसी मंदिर या गुरुद्वारे में सेवा का काम करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। कानों में सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising