आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Sep 27, 2021 - 09:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 27 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक निडर और साहसी होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने से घबराते नहीं हैं। हर कठिन से कठिन काम को करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इन लोगों का शारीरिक गठन भी काफी सुडौल होता है। मूलांक 9 वाले जातक थोड़े क्रोधी और गुस्से वाले स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ जाता है। इनका रवैया काफी रौबदार होता है। इनकी आवाज भी इनके शारीरिक गठन से मिलती हुई काफी जोरदार होती है। मूलांक 9 वाले जातक अपने भाई-बहनों के साथ अधिक स्नेह रखते हैं। इन लोगों की मित्रता भी गहरी होती है। यह लोग दोस्ती को पूरे दिल से निभाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा अपनी अच्छाई और बड़ाई सुनना चाहते हैं। जो इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह साबित होती है क्योंकि लोग इनकी इस आदत का फायदा उठाकर इनसे अपने काम निकलवाने की कोशिश करते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का मन पढ़ाई की अपेक्षा खेलकूद में ज्यादा लगता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए बहुत से परिवर्तन लेकर आया है। यह परिवर्तन कामकाज से लेकर निजी जीवन, किसी भी स्तर पर संभव हो सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले जातक इस वर्ष आवेदन कर सकते हैं। सितम्बर के महीने का समय आवेदन के लिए ज्यादा अनुकूल रहेगा। अक्टूबर के महीने में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। सरकारी काम बन सकते हैं, प्रयास जरूर करें। दिसम्बर के महीने में खर्चे अधिक बने रहेंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा है। फरवरी के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। मार्च के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। व्यापारिक स्तर की यात्राएं भी संभव हैं। अप्रैल के महीने में अपने अधूरे काम पूरे करने की कोशिश करें। मई के महीने का समय किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए अच्छा है। पिता की सलाह से काम बनेंगे। जून के महीने में व्यापार में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बेकार के क्रोध और लड़ाई-झगड़े से दूर रहें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। हनुमान जी को बिना चुने वाला मीठा पान चढाएं। सूर्य को जल दें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई भी लोहे की वस्तु घर में न रखें। जौं को जल प्रवाह करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising