आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Sep 21, 2021 - 11:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 21 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। आप तीव्र बुद्धि के स्वामी हैं। रचनात्मक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। आप बहुत ही स्वाभिमानी हैं। कोई न कोई प्रतिभा आप में कूट-कूट का भरी हुई होती है। किसी भी चीज़ को समझने में अधिक समय नहीं लगता। नियमों का पालन करना आपको पसंद होता है। दूसरों पर जल्दी से विश्वास कर लेते हैं।

सितम्बर महीने में परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। व्यवसायिक कार्यों के लिए यह महीना बेहतर रहेगा। अक्टूबर महीने में सरकार से जुड़े रुके कर्मों में गति प्राप्त होगी। नवम्बर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। दिसम्बर महीना विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगा। थोड़ी सी मेहनत से वे शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जनवरी महीने में रुका धन वापस मिलने की सम्भावना है। फरवरी महीने में परिवार में मधुरता बढ़ेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। मार्च महीने में नौकरी कर रहे जातकों के काम करनी की शैली से उनके अधिकारी प्रभावित होंगे। अप्रैल में व्यवसाय में कुछ समस्याओं का समाना करना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी के साथ काम करने से सभी समस्याओं का हल मिलेगा। मई महीने में व्यवसाय में चल रही सभी समस्याएं दूर होंगी। कोई बड़ा सौदा हाथ लगने की सम्भावना है। जून में किसी खास व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है। जुलाई महीने में धर्म-कर्म के मामलों में रूचि बढ़ेगी। अगस्त में वाहन सावधानी से चलायें, दुर्घटना की सम्भावना है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पीपल के वृक्ष की सेवा करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। केले के वृक्ष में दूध और पानी मिलाकर अर्पित करें, पिता की सेवा करें, सोना धारण करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising