आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Sep 20, 2021 - 09:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र  देव हैं। इन लोगों के लिए किसी एक बात किसी एक स्थान पर टिक कर रह पाना असंभव होता है। मूलांक 2 वाले जातक मृदुभाषी होते हैं। ये लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं। इनकी सकारात्मक कल्पनाएं अक्सर वास्तविकता का आकार लेती है।

सितम्बर के महीने में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुके कामों में गति मिलेगी। अक्टूबर में नौकरी में बदलाव चाहने वाले व्यक्तियों के लिए सुखद समाचार मिल सकता है। नवम्बर में रचनात्मक कार्यों से जुड़े रहेंगे। दिसम्बर महीने में अपने सभी रुके कामों को पूरा करेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। जनवरी में नये काम को शुरू करने का विचार बना सकते हैं। फ़रवरी धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। किसी को दिया हुआ उधार आसानी से वापसी मिलने की कम सम्भावना है। मार्च में अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने में सक्षम रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अप्रैल में विद्यार्थियों को परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मई में धैर्य से किये गए सभी काम पूर्ण होंगे। जून महीने में माता और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। वाणी में संयम रखें। जुलाई महीने में स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता होगी। अगस्त के महीने में आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। जंग लगी हुई लोहे की वस्तुओं को घर में न रखें। चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ के विरोध को नजरअंदाज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising