आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Saturday, Sep 18, 2021 - 08:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं । 18 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग किसी भी काम को करने से घबराते नहीं हैं। जल्दी से परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानते। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तत्पर रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातको का स्वभाव रौबदार होता है। इन लोगों की आवाज में भी भारीपन होता है। मूलांक 9 वाले जातकों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर क्रोधित हो जाते हैं परंतु इन लोगों का गुस्सा लंबे समय तक नहीं ठहरता। ये लोग लड़ाई-झगड़े को भूलकर आगे बढ़ जाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक काफी गहरी मित्रता निभाते हैं। इन लोगों के लिए इनके मित्र भाई जैसे होते हैं। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को अपनी बड़ाई और तारीफ सुनना अच्छा लगता है। जबकि इन लोगों को ऐसे चापलूसों से दूर रहना चाहिए क्योंकि लोग बहुत बार इनकी इस आदत का गलत फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। लोग इनके सामने इनकी अच्छाइयों का बखान अपने काम निकलवाने के लिए करते हैं, जिसको ये लोग समझ नहीं पाते।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप अपने शब्दों और वाककला से अपने काम निकलवाने में सफल रहेंगे। वाणी का सदुपयोग करें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। सितंबर के महीने का समय व्यापार और कारोबार के लिए अच्छा रहेगा। बल और बुद्धि दोनों के मध्य तालमेल बिठाकर चलें। अक्टूबर के महीने में खरीदारी पर जा सकते हैं। क्रोध में आकर जीवनसाथी को अपशब्द न कहें। नवंबर के महीने में पिता के साथ चले आ रहे कुछ वैचारिक मतभेद कम हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दिसंबर के महीने में आलस्य के कारण आप कुछ लोगों की नाराजगी का शिकार हो सकते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। फरवरी के महीने में कुछ व्यापारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मार्च के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। कामकाज अधिक बना रहेगा। अप्रैल के महीने में बेकार का उतावलापन काम बिगाड़ सकता है। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए निवेश किया जा सकता है। जून के महीने में स्वयं को और परिवार को कम समय दे पाएंगे। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। गणित और वाणिज्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग उत्तम परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के प्रलोभन में आने से बचें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी छोटी कन्या को भोजन करवाएं और आशीर्वाद लें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ व्यर्थ का विवाद नजरअंदाज करें। व्यायाम और योग को अपनाएं। जौं को जल प्रवाह करें। परनिंदा से परहेज करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising