आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Sep 16, 2021 - 08:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 16 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक कुछ रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। ये लोग अलग-थलग और चुपचाप रहना पसंद करते हैं। मूलांक 7 वाले जातक लोगों की भीड़ में रहकर भी अपनी ही एक अलग दुनिया में खोए रहते हैं। इन लोगों के मस्तिष्क में बहुत से विचार उमड़ रहे होते हैं, जिसकी उधेड़बुन में ये लोग लगातार लगे रहते हैं और कहीं न कहीं मानसिक तनाव का शिकार बन जाते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों के विचारों में स्थिरता का अभाव होता है परंतु इन लोगों की कल्पना शक्ति बहुत गहरी होती है। ये लोग किसी भी बात की तह तक जाने की पूरी कोशिश करते हैं या यूं कहें कि बाल की खाल निकालने में माहिर होते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों को यदि जन्मतिथि के अन्य अंकों का साथ मिले तो इन लोगों को दर्शनशास्त्र तथा अन्य साहित्यिक रचनाओं में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 7 वाले जातक अच्छे डॉक्टर सर्जन भी बनते हैं।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आप कारोबार और नौकरी में विस्तार कर पाएंगे। आपका मन अध्यात्म और ज्योतिष विद्या की तरफ भी आकर्षित हो सकता है। सितंबर के महीने का समय विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनते हैं। काफी समय से रुकी हुई चीजें एकाएक अपने आप पूरी हो जाएंगी परन्तु यह सफलता चिरस्थायी नहीं होगी। परिणामों को बरकरार रखने के लिए आपको लगातार मेहनत करनी होगी। दिसंबर के महीने में जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में समय के उत्तम फल प्राप्त करने के लिए किसी के बहकावे में आने से बचें। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने का समय व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। आपका रुझान भौतिक सुख-साधनों और पारिवारिक जीवन की तरफ अधिक रहेगा। मार्च के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में कोई गुप्त रोग होने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मई के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। जून के महीने का समय अपने अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए बेहतर है। प्रेम संबंधों में उतावलापन बाद में पछताने का कारण बन सकता है। जुलाई के महीने में कुछ रुके हुए सरकारी काम बन सकते हैं। समय का सदुपयोग करें। अगस्त के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कानों में सोना धारण करें। केसर का तिलक लगाएं। बुजुर्गों और गुरुजनों का सम्मान करें। पीले रंग का रुमाल अपने पास रखें। नींबू का दान मंदिर में करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising