आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Tuesday, Sep 14, 2021 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 14 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बुद्धिमान होते हैं। उनको गणित में अधिक रूचि होती है। वे अच्छे कलाकार होते हैं। वे हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इनको लड़ाई-झगड़ा बिल्कुल भी पसंद नहीं होता परन्तु इनको अगर कोई परेशान करें तो वे कभी पीछे नहीं हटते। ये विलक्षण प्रतिभा के स्वामी होते हैं। अपना व्यवसाय करने में इनको अधिक रूचि होती है, नौकरी करना कम ही पसंद होता है। ये अदभुत तार्किक शक्ति के स्वामी होते हैं। आपको बातचीत करना और नये नये मित्र बनाना बहुत पसंद होता है।

इस वर्ष सितम्बर के महीने में व्यापार के कुछ विवादित मामलों को निपटायेंगे। नौकरी में पूर्ण उत्साह के साथ काम करेंगे। अक्टूबर महीना विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। वे अपनी परीक्षा में उत्तम परिणाम प्राप्त करेंगे। नवम्बर में जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद हो सकता है, अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। दिसम्बर महीने में नकारात्मक विचार वाले व्यक्तियों से दूर रहें। खान पान का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा पेट से सम्बंधित कोई रोग हो सकता है। जनवरी महीने में कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहने के कारण, परिवार को पूरा समय नहीं दे पाएंगे। फरवरी महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक समय व्यतीत करेंगे। मार्च महीने में पैतृक संपत्ति में वृद्धि होगी और उस से लाभ की प्राप्ति भी होगी। अप्रैल महीने में विदेश में रहने वाले किसी मित्र के आने से प्रसन्नता होगी। मई महीने में कारोबार की कोई बड़ी डील को फाइनल करेंगे। जून माह में पैसों के लेन-देन के समय सावधानी बरतें। संतान की संगति का ध्यान रखें। जुलाई महीने में धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें। अगस्त महीने में कानूनी विवादों से दूर रहने का प्रयास करें।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए बुधआदित्य स्त्रोत का पाठ करें, छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें, पक्षियों को दाना डालें, भगवान गणेश जी की आराधना करें, दुर्गा चालीसा का पाठ करें, फिटकरी से दांत साफ़ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising