आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Sep 13, 2021 - 09:06 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है, जिनके स्वामी राहू देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चतुर और  कुशाग्र होते हैं। ये लोग हमेशा हर कार्य को जल्दी से करने की कोशिश करते हैं। जिसके लिए कोई भी शॉर्टकट अपनाने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 4 वाले जातक किसी भी प्रकार की पुरानी सोच अथवा रूढ़िवादी मान्यता को नहीं मानते। ये लोग हर काम को नए तरीके से करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों का दिमाग हमेशा नई नई चीजों की इन्वेंशन में लगा रहता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो इन लोगों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की सोच पर कोई अंकुश नहीं होता। ये लोग हमेशा जन सामान्य से अलग सोच रखते हैं। मूलांक 4 वाले जातक पुरानी परंपराओं को नहीं मानते। उन्हें बदलने के लिए कोशिश करते रहते हैं, जिसके कारण इन्हें हर कदम पर समाज और परिवार की असहमति का सामना करना पड़ता है। मूलांक 4 वाले जातक हर काम को मन लगाकर शुरू करते हैं परंतु इनका मन एक जगह पर टिका नहीं रह पाता, जिसके कारण कभी एक तो कभी दूसरा काम करते हैं। इन लोगों के विचारों और जीवन में स्थिरता का अभाव होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आपको दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कार्य पूरे करने चाहिए। बेकार के क्रोध और लड़ाई से बचें। सितंबर के महीने में समय सावधानी से बिताएं। कोई अग्नि संबंधी दुर्घटना होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में पिता की सेहत का ख्याल रखें। नवंबर के महीने में वाणी पर संयम रखें। क्रोध में आकर किसी को अपशब्द न कहें। अन्यथा अपने स्वयं के काम बिगाड़ लेंगे। दिसंबर के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। विद्यार्थी रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के लिए पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। फरवरी के महीने में व्यापारिक स्तर पर दस्तावेजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। मार्च के महीने का समय कारोबार विस्तार के लिए अच्छा रहेगा। अकस्मात प्राप्त हुई सफलता आप को पथ से भटका सकती है। अप्रैल के महीने में कोई रुका हुआ काम शुरू किया जा सकता है। मई के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। जुलाई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में काम की अधिकता बनी रहेगी, परंतु अपनी समझदारी से आप परिस्थितियों का लाभ उठा सकते हैं।


 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising