आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jul 30, 2021 - 08:58 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक स्वभाव के होते हैं।  ये लोग ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों में ज्ञान और अनुभव इनकी उम्र की अपेक्षा अधिक ही देखने को मिलता है। इन लोगों में परिस्थितियों को देखकर सीखने की क्षमता होती है। ये लोग किताबी ज्ञान से ज्यादा व्यवहारिक ज्ञान में ज्यादा पक्के होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उस क्षेत्र में दक्ष होते हैं। लोग इनकी समझ और ज्ञान के कारण इनसे सलाह-मशविरा करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इन लोगों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। शिक्षा के बाद मूलांक 3 वाले जातकों को अध्यापक, शिक्षक, सलाहकार, कंसलटेंट, परामर्शदाता इत्यादि के रूप में सफल कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। इन लोगों के जीवन लक्ष्य ऊंचे स्तर के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष कामकाज के लिए अच्छा रहेगा। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने के शेष दिन सावधानी से बिताएं। त्वचा विकार उत्पन्न हो सकता है। अगस्त के महीने में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि के योग बनते हैं। सितंबर के महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अक्टूबर के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। नवम्बर के महीने में आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। आलस्य को त्याग देना बेहतर रहेगा। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। जी जान लगाकर मेहनत करें। क्रोध को त्याग दें। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय अध्यात्म और ज्योतिष के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में मन थोड़ा परेशान हो सकता है। मार्च के महीने में अपने अधूरे कार्य पूरे करने की कोशिश करें। अप्रैल के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। मई के महीने में कामकाज में तरक्की के योग बनते हैं। जून के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें।

जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

काले और नीले रंग से परहेज करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising