आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Thursday, Jul 29, 2021 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग कोमल हृदय वाले होते हैं। इनके मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़ लेते हैं। ये लोग हर छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। हर छोटी बात इनके मन को छू जाती है। मूलांक 2 वाले जातकों को दूसरों के दुख से भी दुख होता है। ये लोग कभी किसी के काम को न नहीं कह पाते। जोकि बहुत बार इनके लिए परेशानी का कारण बन जाता है। मूलांक 2 वाले जातकों का मुख मंडल चंद्रमा के समान सुंदर और आकर्षक कांति वाला होता है। ये लोग ममता की मूरत होते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों को रचना के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा भी प्रायः अच्छी रहती है।


आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष व्यापार संबंधी निर्णय के लिए अहम रहेगा। कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। जुलाई के महीने के शेष दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे रहेंगे। अगस्त महीने का समय सावधानी से बिताएं। प्रयासों में असफलता देखने को मिल सकती है। किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई गलत फैसला लेकर बाद में पछतावा हो सकता है। सितंबर के महीने में कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। किसी को पैसा उधार न दें। अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। नवम्बर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने में कारोबार संबंधी यात्रा के योग बनते हैं। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। फरवरी के महीने में मन थोड़ा परेशान रहेगा। मार्च के महीने में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। अप्रैल के महीने में बेहतर रहेगा कि क्रोध पर काबू रखें और अपने कार्य को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। मई के महीने में आत्मबल में वृद्धि महसूस करेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। जून के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।



उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए काले और नीले रंग का परहेज करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

कन्या को भोजन करवाएं।

खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

शनि देव जी के मंदिर में अपनी भूलों की क्षमा याचना करें।

पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

यथासंभव चांदी के पात्र में जल पियें।

माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com 

Niyati Bhandari

Advertising