आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Monday, Jul 26, 2021 - 09:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। ये लोग दूसरों से ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते। ये लोग अपनी भावनाओं को दूसरों के सामने आसानी से प्रदर्शित नहीं करते। मुख्यतः इन्हें अलग-थलग और चुपचाप बैठे हुए देखा जाता है। इन लोगों के मित्र भी अधिक संख्या में नहीं होते। इन लोगों को ज्यादा शोरगुल वाले माहौल की जगह शांत वातावरण में रहना ज्यादा पसंद आता है। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन्हें सफलताओं की प्राप्ति बहुत सी रुकावटों का सामना करने के बाद काफी देरी से होती है। अक्सर लोग मूलांक 8 वाले जातकों की सफलताओं को तो देखते हैं परंतु इनके पीछे लगे परिश्रम और कड़ी मेहनत को कोई नहीं जानता और न ही इस बात का कोई मूल्य करता है। मूलांक 8 वाले जातक हर कार्य को धीमी गति से करते हैं। बहुत बार इन लोगों में आलस्य भी देखने को मिलता है जो कि इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होता है। जिसके कारण बहुत बार ये लोग मूल्यवान अवसरों को गवा देते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष नकदी धन की स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। व्यापार में साझेदारी संबंधित निर्णय सोच- समझ कर लें। किसी को पैसा उधार देने से बचें। जुलाई महीने का शेष समय सावधानी से बिताएं। क्रोध पर काबू रखें। अगस्त के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे परंतु बहुत सी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सितंबर के महीने में वाणी पर संयम रखें। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। अक्टूबर के महीने में व्यापार में तरक्की के योग बनते हैं। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। नवम्बर के महीने में कार्य अधिक बना रहेगा। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। दिसंबर के महीने में व्यापारिक परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। कमर दर्द और पैरों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। जून के महीने में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिनको आप बखूबी निभा सकते हैं।


उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

जौं को जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

गाय का घी मंदिर में दान करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


 

Niyati Bhandari

Advertising