आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Friday, Jul 23, 2021 - 10:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा सामान्यतः उच्च स्तर की रहती है। मूलांक 5 वाले जातकों को मेधावी छात्रों में गिना जाता है। इन लोगों की गणित इत्यादि विषयों पर अधिक रुचि होती है। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख और मनमौजी होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों से हंस कर बात करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक छोटी या बड़ी उम्र किसी भी व्यक्ति के साथ उसी के अनुसार बातें कर सकते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाककला होती है। ये लोग अपनी बातों से दूसरों को सम्मोहित कर लेते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक ऐसे शब्दों का चयन करने में माहिर होते हैं, जो दूसरों को सुनने में अच्छे लगते हैं। लोग इनसे बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों के मित्र अधिक संख्या में होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक किसी भी व्यक्ति के साथ किसी भी परिस्थिति में तालमेल बनाकर रह सकते हैं। ये लोग बहुत जल्दी स्वयं को परिस्थिति के अनुरूप ढाल लेते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य का ख्याल रखें।  सितंबर के महीने में आपको अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा, अन्यथा बहुत से कार्यों में विलम्ब हो सकता है। अक्टूबर के महीने में अपने अधूरे कार्य को पूरा करें ताकि उत्तम परिणाम प्राप्त किए जा सकें। नवंबर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है हालांकि अभी समय किसी बड़े निवेश के लिए अनुकूल नहीं है। दिसंबर के महीने में नकदी धन की स्थिति कमजोर हो सकती है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में किसी साहसिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। फरवरी के महीने में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। पिता की सलाह से कार्य संपन्न होंगे। मार्च के महीने में भावुकता पर नियंत्रण रखें। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में अकस्मात कार्य सफलता के योग बनते हैं। जून के महीने में कारोबार और व्यापार में वृद्धि होगी।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

जीवनसाथी को इत्र उपहार में दें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

जौं को जल प्रवाह करें।

कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

Niyati Bhandari

Advertising